गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:55:45 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / आईसीआईसीआई बैंक ने लान्च किया ‘महा लोन धमाका’

आईसीआईसीआई बैंक ने लान्च किया ‘महा लोन धमाका’

मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक ने ‘महा लोन धमाका’ लाॅन्च करने का एलान किया। इसके तहत अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों तथा बड़े काॅर्पोरेट परिसरों में ऑन-द-स्पॉट लोन मंजूर किए जाएंगे और हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड सहित अन्य कंपनियों की तरफ से भी ऋण संबंधी आॅफर प्रदान किए जाएंगे। यह ऑफर्स उन लोगों के लिए भी उपलब्ध होंगे, जो बैंक के ग्राहक नहीं हैं। बैंक मार्च 2020 के अंत तक देश भर में ऐसे 2000 महा ऋण शिविरों का आयोजन करेगा।

प्रत्येक शिविर दो दिवसीय होगा, जहां लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ आ सकते हैं और अपने सपनों के उत्पादों को खरीदने के लिए ऑन-द-स्पॉट अप्रूवल के साथ वापस बाहर जा सकते हैं। बैंक ने गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में पहले शिविर का उद्घाटन करके ‘महा लोन धमाका’ लान्च कर दिया। बैंक ‘महा लोन धमाका’ में दो और चार पहिया वाहनों, ट्रकों, खेती के उपकरण और ट्रैक्टर, व्यक्तिगत ऋण, गोल्ड लोन और किसान क्रेडिट कार्ड पर रोमांचक ऑफर्स और विशेष पैकेज की एक विस्तृत सीरीज प्रदान करता है। आसपास के शहरों और गांवों के लोग ‘महा लोन’ कैम्प मेंएक ही स्थान पर बैंक के सभी प्रोडक्ट्स और सेवाओं की पूरी सीरीज के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकेंगे। बड़े काॅर्पोरेट परिसरों में आयोजित ऐसे कैम्प में बैंक होम लोन, पर्सनल लोन, व्हीकल लोन और क्रेडिट कार्ड के लिए तत्काल स्वीकृति प्रदान करेगा।

देश भर में लोगों को ऋण की आसान पहुँच

बैंक की इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए आईसीआईसीआई बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनूप बागची ने कहा, ‘‘हम देश भर में लोगों को ऋण की आसान पहुँच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘महा ऋण धमाका’ लाॅन्च करते हुए खुशी का अनुभव कर रहे हैं।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *