सोमवार, मार्च 16 2026 | 07:51:43 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / Royal Enfield: BS6 इंजन और फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ लांच होगी Classic 350

Royal Enfield: BS6 इंजन और फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ लांच होगी Classic 350

जयपुर। देश के ऑटोमोबाइल बाजार में इस समय अपडेशन का दौर चल रहा है। सरकार के निर्देशानुसार सभी वाहन कंपनियां अपने वाहनों को नए BS6 इंजन के साथ अपडेट कर बाजार में पेश करने में जुटी हैं। ऐसे में खबर आई है कि प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield भी अपनी बेस्ट सेलिंग बाइक Classic 350 को नए BS6 इंजन (Royal Enfield: Classic 350 to be launched with BS6 engine and fuel injection technology) के साथ अपडेट कर बाजार में पेश करने जा रहा है।

गाड़ी वाड़ी में छपी​ एक रिपोर्ट के मुताबिक नई अपडेटेड Classic 350 में कंपनी न केवल इंजन को अपडेट करेगी बल्कि इस बाइक को नया डिजाइन भी दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस बाइक को रंग के साथ ही एलॉय व्हील के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का भी प्रयोग किया जा सकता है। नए इंजन अपडेशन का असर बाइक के परफॉर्मेंस और माइलेज पर भी देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि इससे बाइक का माइलेज बढ़ेगा।

 बाइक को दो नए रंगों के साथ बाजार में उतारेगी

कंपनी इस बाइक को दो नए रंगों के साथ बाजार में उतारेगी जिसमें गनमेटेल ग्रे और स्टील्थ ब्लैक कमर शामिल होंगे। इस बाइक की सबसे खास बात ये होगी कि इसमें कंपनी फिटेड एलॉय व्हील मिलेगा। जो कि युवाओं को खासा आकर्षित करेगा। ज्यादातर युवा अपनी बाइक्स में बाजार से खरीद कर एलॉय व्हील का प्रयोग करते हैं, ताकि बाइक को अलग लुक दिया जा सके।

Check Also

The all-new MINI Convertible sold out in 4 hours, creating a huge buzz in India.

4 घंटे में बिक गई ऑल-न्यू MINI Convertible, भारत में जबरदस्त क्रेज

गुरुग्राम। ऑल-न्यू MINI Convertible को भारत में लॉन्च हुए महज 24 घंटे के भीतर ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *