गुरुवार, जुलाई 30 2026 | 09:36:10 AM
Breaking News
Home / राजकाज / भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले अब नहीं होंगे प्रताड़ित: अशोक गहलोत

भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले अब नहीं होंगे प्रताड़ित: अशोक गहलोत

जयपुर। भ्रष्टाचार की जीरो टाॅलरेंस की नीति पर आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार ने लोकसेवकों के विरुद्ध भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले परिवादियों को प्रताड़ना से बचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सभी विभागों को इस संबंध में एक परिपत्र जारी कर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले परिवादियों के कार्य द्वेषतापूर्वक नहीं रोकने एवं अन्य किसी भी प्रकार से प्रताड़ित नहीं किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों की अवहेलना को सरकार गंभीरता से लेगी।

समीक्षा बैठक में दिए थे निर्देश

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विगत दिनों एसीबी मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठाने वालों को सरकार पूरा संरक्षण देगी।

जान-बूझकर अटकाते हैं वैध कार्यों अधिकारी एवं कार्मिक

गृह विभाग द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि यह देखने में आया है कि किसी लोकसेवक के खिलाफ शिकायत अथवा ट्रेप कराने वाले व्यक्ति के वैध कार्यों को कई बार उस विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक अटकाते हैं या उसे अन्य प्रकार से जान-बूझकर प्रताड़ित करने की भी शिकायतें प्राप्त होती हैं। विभागीय कार्मिकों की इस प्रवृत्ति के कारण आमजन में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के प्रति नकारात्मक सोच विकसित होती है। इससे भ्रष्टाचारियों को प्रोत्साहन मिलता है।

Check Also

India-UK FTA could take bilateral trade to $115 billion by 2030, with 7-10 lakh new jobs expected to be created: Assocham

भारत-ब्रिटेन एफटीए से 2030 तक 115 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है द्विपक्षीय व्यापार, 7-10 लाख नई नौकरियों के सृजन होने की उम्मीद: एसोचैम

नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच लागू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से वर्ष 2030 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *