गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 12:23:09 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / टाटा पावर और अमेज़न इंडिया ‘धागा’ की महिला उद्यमियों को सशक्त करने के लिए तैयार

टाटा पावर और अमेज़न इंडिया ‘धागा’ की महिला उद्यमियों को सशक्त करने के लिए तैयार

जयपुर। टाटा पावर की महिला सशक्तिकरण पहल ‘धागा’ अपनी महिला उद्यमियों की पहुँच को भारत के व्यापक ऑनलाइन खरीदारों तक ले जाने के लिये तैयार है। धागा की महिला उद्यमियों के विस्तार और पहुँच को आगे बढ़ाने के लिये कंपनी ने अमेज़न इंडिया के साथ गठजोड़ किया है, जिससे उन्हें देशभर में अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का मौका मिलेगा।

‘अमेज़न सहेली’ प्रोग्राम

धागा के उत्पाद ई-कॉमर्स की इस बड़ी कंपनी के ‘अमेज़न सहेली’ प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर प्रदर्शित किये जाएंगे, जोकि वेबसाइट का एक समर्पित स्टोरफ्रंट है और अमेज़न पर विभिन्न श्रेणियों में सूचीबद्ध इन महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री में सहयोग करता है। वर्तमान में, ‘धागा’ टाटा पावर का एक पंजीकृत ट्रेडमार्क भी है।
उत्पादों की खोज को बेहतर करने के लिये यह गठजोड़ इन महिलाओं को कई सेवाएं और सहयोग की व्यवस्थाएं प्रदान करेगा, साथ ही एक प्रशिक्षित रिसोर्स के माध्यम से ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया में सहायता करेगा। इसके अलावा, यह इमेजिंग, कैटालॉगिंग, प्रोडक्ट लिस्टिंग, सब्सिडाइज्ड रेफरल फी और निशुल्क अकाउंट मैनेजमेन्ट के लिये भी सहयोग देगा।

महिला सदस्यों को अतिरिक्त आय

टाटा पावर के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘‘ऐसे पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण कर हम अत्यंत प्रसन्न हैं, जो धागा की महिला सदस्यों को अतिरिक्त आय देगा और भारत के कुछ पारंपरिक कला रूपों के संरक्षण का काम करेगा। हम इस गठजोड़ के लिये अमेज़न इंडिया को धन्यवाद देते हैं और अपनी महिला उद्यमियों के लिये ऐसे विस्तार में सफल होने की उम्मीद करते हैं।’’

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *