बुधवार, मई 13 2026 | 09:23:38 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / काजोल ने अजय और सैफ पर लगाया धोखे का आरोप, ट्वीट हुआ वायरल

काजोल ने अजय और सैफ पर लगाया धोखे का आरोप, ट्वीट हुआ वायरल

मुबंई| बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (kajol) आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक ट्वीट किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में अजय देवगन (ajay devgn) और सैफ अली खान (saif ali khan) पर धोखे का आरोप लगाया है। काजोल ने अजय देवगन के संग सैफ की एक फोटो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में अजय और सैफ को लेकर लिखा कि, आप दोनों ने मुझे ओमकारा के दौरान धोखा दिया था और अब प्रमोशन के दौरान भी दे रहे हो। उन्होंने आगे सैफ को संबोधित करते हुए लिखा कि मैं उम्मीद करती हूं कि आप इसे स्विटजरलैंड में पढेंगे।

काजोल ने दिखाई नाराजगी

बता दें कि अजय देवगन और सैफ अली खान की बेहद चर्चित फिल्म ‘तान्हा जी: द अनसंग वॉरियर’ (Film ‘Tanha Ji: The Unsung Warrior’) 10 जनवरी को सिनेमाघराें में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सैफ और अजय के अलावा काजोल भी अहम भूमिका में नजर आएगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए सैफ और अजय अकेले ही स्विटजरलैंड चले गए और इसी बात पर काजोल ने नाराजगी दिखाई है। काजोल ने अपनी ट्वीट में इन दोनों की शिकायत कर दोनों पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *