गुरुवार, जुलाई 30 2026 | 02:16:29 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / शाहरुख खान ने इस अंदाज में मनाया नए साल का जश्न, तस्वीरें वायरल

शाहरुख खान ने इस अंदाज में मनाया नए साल का जश्न, तस्वीरें वायरल

मुबंई| पूरा देश नए साल (new year 2020) के जश्न में डूबा हुआ हैं और जश्न मना रहा हैं। बॉलीवुड के सितारें के भी नए साल के पार्टी की तस्वीरें सामने आ रही है जिससे साफ पता चल रहा है कि सितारों ने खुब मस्ती की है। हालांकि नए साल के मौके पर ‌कई सितारें देश से बाहर गए हुए हैं। लेकिन बॉलीवुड के किंग खान और राेमांस के बादशाह यानी शाहरुख खान (shahrukh khan) ने नए साल को अलग अंदाज में मनाया।

 गौरी खान ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर की शेयर

शाहरुख (shahrukh khan) ने अपने पूरे परिवार के साथ बेहद खूबसूरत तरीके से अपने आवास मन्नत पर ही नए साल (new year 2020) का जश्न (celebration) मनाया। पार्टी में सबसे ज्यादा शाहरुख खान (shahrukh khan) की बेटी सुहाना खान (suhana khan) और अभिनेत्री अनन्या पांडे (ananya pandey) चमक रही थी। गौरी खान (gauri khan) ने अपनी प्राइवेट पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।

फार्म हाउस पर मना जश्न

शाहरुख की न्यू ईयर पार्टी अलीबाग वाले फार्म हाउस पर रखी गई थी। सुहाना खान (suhana khan) अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए 30 दिसंबर को ही न्युयॉर्क से मुबंई आयी थी। पार्टी में सुहाना खान (suhana khan) ब्‍लैक मिनी ड्रेस में अपना जलवा बिखेर रही थी। वहीं पिंक मिनी ड्रेस में अनन्या पांडे (ananya pandey) भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। पार्टी में शाहरुख खान, गौरी खान, आर्यन खान, अबराम खान, संजय कपूर और उनकी पत्‍नी महीप कपूर, चंकी पांडे और उनकी पत्‍नी भावना पांडे समेत शाहरुख के कई दोस्‍त नजर आ रहे थे।

सुहाना और आर्यन ने दोस्तों के साथ की पार्टी

मालूम हो कि कुछ समय पहले ही सुहाना, आर्यन और उनके दोस्‍तों ने पार्टी कर लिया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही। सोशल मीडिया पर सुहाना का अकांउट प्राइवेट है लेकिन उनकी तस्वीरें हमेशा वायरल होती रहती हैं। सुहाना अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद अपनी आगे की पढ़ाई के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क में ही रह रही हैं। बॉलीवुड में आने को लेकर सुहाना खान (suhana khan) से संबंधित काफी चर्चा में थी लेकिन उन्हें हॉलीवुड में ज्यादा दिलचस्पी है। हाल ही में सुहाना एक हॉलीवुड निर्देशक की डॉक्‍यूमेंट्री में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *