गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:57:33 AM
Breaking News
Home / राजकाज / कैट का राष्ट्रीय व्यापारी महाधिवेशन 6, 7 एवं 8 जनवरी को दिल्ली में होगा आयोजित, वित्त और रक्षा मंत्री भी होंगे शामिल

कैट का राष्ट्रीय व्यापारी महाधिवेशन 6, 7 एवं 8 जनवरी को दिल्ली में होगा आयोजित, वित्त और रक्षा मंत्री भी होंगे शामिल

नई दिल्ली| ई कॉमर्स कंपनियों द्वारा सरकार की एफडीआई नीति का पुरजोर उल्लंघन कर रहे हैं, जिसके कारण भारत के रिटेल व्यापार को अनेक गंभीर चुनौतियों से जूझना पड़ रहा हैं और अन्य अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण देश के रिटेल व्यापार बुरी तरह विपरीत रूप से प्रभावित हो रहा है जो देश भर के 7 करोड़ व्यापारियों के लिए बेहद चिंता का विषय है। ये बातें व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कही।

देशभर के व्यापारी होंगे शामिल

इस मुद्दे को लेकर आगामी 6 , 7 एवं 8 जनवरी, 2020 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी महाधिवेशन आयोजित किया है। तीन दिनों के सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के हजारों व्यापारी भाग लेंगे और व्यापार से जुडी चुनौतियों, व्यापार करने के बेहतर अवसर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में व्यापारियों की भूमिका सहित अन्य अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे और वर्ष 2020 के लिए देश भर के व्यापारियों के लिए एक जनादेश के रूप में दिल्ली घोषणा पत्र जारी करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस महाधिवेशन के लिए रामलीला मैदान में विशेष रूप से एक अस्थायी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।

वित्तमंत्री और रक्षामंत्री करेंगी उद्घाटन

महाधिवेशन स्थल पर देशभर से आने वाले व्यापारियों के लिए समस्त सुविधाएँ एवं मीडिया के लिए एक मीडिया सेंटर भी बनाया जा रहा है। महाधिवेशन की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के अलावा विशेष रूप से बड़ी संख्या में सिक्योरिटी वालंटियर का भी इंतज़ाम किया गया है। दिल्ली में हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया की इस तीन दिवसीय महाधिवेशन का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 6 जनवरी को करेंगे तथा महाधिवेशन के विभीन सत्रों में भाग लेने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीथारमन, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेड़कर, महिला एवं बाल विकास मन्त्री स्मृति ईरानी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य अनेक केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे, वहीँ नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भी महाधिवेशन के एक सत्र में शामिल होंगे ।

Check Also

Indian experts discuss AI and craftsmanship at the BRICS+ Fashion Summit

भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

भारतीय फैशन दिग्गजों ने इस बात का जायजा लिया कि कैसे AI डिज़ाइन में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *