रविवार, जून 14 2026 | 12:29:28 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एवी ओर्गेनिक्स का ब्लैक एल्केलाइन वॉटर इवोकस

एवी ओर्गेनिक्स का ब्लैक एल्केलाइन वॉटर इवोकस

जयपुर। स्टार्ट-अप उद्यम एवी ओर्गेनिक्स (AV Organics) ने मंगलवार को भारत के पहले प्राकृतिक ब्लैक एल्केलाइन वॉटर इवोकस को राज्य में  लॉन्च किया। इवोकस का फॉर्मूला बेहतर हाइड्रेशन, डीटॉक्सिफिकेशन और मेटोबोलिज्म देता है जो आज के उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद है। एवी ओर्गेनिक्स के संस्थापक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश वघेला ने बताया कि पूरी तरह से साफ और शुद्ध किए गए नदी के पानी में 70 प्राकृतिक टे्रस मिनरल्स डाले जाते है। इस पानी को प्राकृतिक मिनरल्स की वजह से काला रंग मिलता है, जिसकी खोज टेक्सास, यूएसए के वैज्ञानिक डॉ. नॉबर्ट चिराजे के द्वारा की गई है।

1 मिलियन डॉलर का निवेश

कंपनी अब तक 1.68 लाख बोतलें बेच चुकी है। कंपनी ने मैनुफैक्चरिंग एवं बोतल प्लांट तथा आरएण्डडी सेंटर की स्थापना के लिए 1 मिलियन डॉलर का निवेश किया है, यह प्लांट गुजराज के वड़ोदरा में 50,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में फैला है। जयपुर में यह 120 आउटलेट्स, जोधपुर में 40 आउटलेट्स, उदयपुर में 23 आउटलेट्स और कोटा के 3 आउटलेट्स में उपलब्ध है। इवोकस जल्द ही कांच की बोतल में भी उपलब्ध होगा।

Check Also

The Government of India has issued a commemorative postage stamp in honour of the late Shri Tejmal Ji Mangal, founder of the Mangal Parivar.

भारत सरकार ने मंगल परिवार के संस्थापक स्वर्गीय तेजमल मंगल के सम्मान में जारी किया स्मारक डाक टिकट

जयपुर. भारत सरकार ने गुजरात के प्रतिष्ठित ‘मंगल परिवार’ की व्यावसायिक विरासत को सम्मानित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *