बुधवार, अगस्त 12 2026 | 02:54:54 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / वरुण धवन की नई फिल्म ‘मिस्टर लेले’ का पोस्टर रिलीज

वरुण धवन की नई फिल्म ‘मिस्टर लेले’ का पोस्टर रिलीज

मुंबई। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन (Karan Johar’s Dharma Production) ने सोमवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘मिस्टर लेले’ की घोषणा की जिसका निर्देशन शशांक खेतान करेंगे. फिल्म में वरुण धवन (varun dhwan) अहम किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म एक जनवरी 2021 में रिलीज होगी. इससे पहले भी वरुण (varun dhwan) और शशांक ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ (2014) और’ बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ (2017) जैसी हिट फिल्में कर चुके हैं. धर्मा प्रोडक्शन ने ये न्यूज शेयर करते हुए लिखा, ”हम्प्टी और बद्री ने अपनी दुल्हनिया ढूंढी और खुबसुरत अंत हुआ. अब समय एक और कहानी का है लेकिन इसमें हीरो अपनी दुल्हनिया को नही तलाश रहा है. तीसरी बार लक्की होगा क्योंकि फिर से एक साथ आ रहे हैं. थोड़ा तोड़ा लेले”.

एक जनवरी 2021 को रिलीज होगी सिनेमाघरों मे

फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए वरुण ने अपने इंटाग्राम पर लिखा कि, ”MR Leley Maaza Lele @karanjohar & @shashankkhaitan! #MrLele आ रहे है आग लगने नॉन-स्टॉप मनोरंजन के साथ. ये फिल्म एक जनवरी 2021 को सिनेमा घरों मे रिलीज होगी”. मिस्टर लेले निर्देश शशांक खेतान के साथ वरुण की तीसरी फिल्म है. दोनों ने दो सफल फिल्में दी है.  हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जिसमें दोनों ही आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका में हैं.

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *