गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 01:20:35 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / आसुस का एक्‍सक्‍लूसिव स्टोर लॉन्च

आसुस का एक्‍सक्‍लूसिव स्टोर लॉन्च

जयपुर| टेक्नोलॉजी के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आसुस इंडिया ने जयपुर में अपना आधुनिकतम नया स्टोर लॉन्‍च करने की घोषणा की। आसुस इंडिया के डिस्ट्रीब्यूशन एवं कमर्शियल मैनेजर पीयूष सेठ और स्टोन के ऑनर हिमांशु गुप्ता ने आसुस विशेष स्टोर का उद्घाटन किया। नया आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर हार्डवेयर की विस्तृत रेंज के साथ तैयार है, जिसमें ब्रांड के प्रमुख उत्पाद जैसे कि वीवोबुक, जेनबुक, जेनबुक, फ्लिप, जेनबुक, डुओ और रिपब्लिक ऑफ  गेमर्स लैपटॉप शामिल हैं।

200 स्टोर लॉन्‍च करने की योजना

ब्रांड का नया आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर मंगलम इलेक्ट्रॉनिक मॉल, रिद्धि सिद्धि चौराहे पर स्थित है। नया स्टोर लॉन्च विभिन्न मार्केट टियर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए डिजाइन किए गए आसुस की सोच का हिस्सा है। कंपनी की इस वित्तीय वर्ष के अंत से पहले 200 स्टोर लॉन्‍च करने की योजना है।

Check Also

वित्त वर्ष 2026 में TAFE ने ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड 2,14,951 यूनिट्स की बिक्री हासिल की।

चेन्नई, ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टीएएफई) भारत की दूसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *