सोमवार, जून 15 2026 | 04:49:02 AM
Breaking News
Home / बाजार / एलआईसी बन सकती है देश की सबसे बड़ी कंपनी, सऊदी की तेल कंपनी से हो रही तुलना

एलआईसी बन सकती है देश की सबसे बड़ी कंपनी, सऊदी की तेल कंपनी से हो रही तुलना

जयपुर। बजट 2020 में केंद्र सरकार ने एलान किया है कि वो प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।  हालांकि, शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद एलआईसी रिलायंस को पीछे छोड़ देश की सबसे बड़ी कंपनी बन सकती है। विश्लेषकों को एलआईसी का वैल्यूएशन 8-10 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई

वित्त सचिव राजीव कुमार ने रविवार को कहा कि अगले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में इसे सूचीबद्ध कराया जा सकता है। इसकी प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई है। सूचीबद्धता के लिए कई प्रक्रियाओं को पूरा करने की जरूरत होगी। इसके लिए कुछ विधायी बदलावों की भी जरूरत होगी।

बन सकती है भारत की सबसे बड़ी कंपनी

विश्लेषकों को एलआईसी का वैल्यूएशन आठ से 10 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। यानी यह रिलायंस को भी पीछे छोड़ सकती है। मौजूदा समय में रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 8,76,906.57 करोड़ रुपये है। बता दें कि वित्त वर्ष 2021 के लिए सरकार ने 2.10 लाख करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य काफी बड़ा है।

सऊदी अरब की तेल कंपनी से हो रही तुलना

वित्त मंत्री द्वारा एलआईसी में हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव के बाद इसके आईपीओ की तुलना सऊदी अरब की दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको से हो रही है। बाजार के विश्लेषकों के मुताबिक, पैसे जुटाने के मामले में एलआईसी का आईपीओ सऊदी अरामको के आईपीओ जैसा ही हो सकता है। बीते साल दिसंबर में सऊदी अरामको ने अपने आईपीओ से 1.82 लाख करोड़ रुपये की रकम जुटाई, जबकि एलआईसी के आईपीओ से सरकार 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक रकम जुटा सकती है, जो भारतीय कंपनियों के लिए रिकॉर्ड होगा।

Check Also

Prudent Launches Edge+, an AI-Enabled Platform That Revolutionizes Mutual Fund Distributors' Ways to Grow Their Businesses

म्युच्युअल फंड वितरकों को उनके बिजनेस को बढ़ाने की क्रान्ति लानेवाले edge+ ए.आई. सक्षम प्लैटफॉर्म का प्रुडंट द्वारा शुभारम्भ

एक इंटिलिजंट मंच. छह सशक्त मोड्युल्स. अब आपकी प्रतिस्पर्धा क्षमता सुपरचार्ज होगी. Ahmedabad- म्युच्युअल फंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *