रविवार, मार्च 22 2026 | 09:10:05 AM
Breaking News
Home / राजकाज / सरकार इन तीन बीमा कंपनियों का करेगी विलय

सरकार इन तीन बीमा कंपनियों का करेगी विलय

नई दिल्ली। एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमंडल तीन सरकारी साधारण बीमा कंपनियों ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के विलय को मंजूरी दे सकती है। कैबिनेट तीनों बीमा कंपनियों के विलय के साथ ही उनमें पूंजी डालने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। इस विलय से तीनों कंपनियों की परिचालन क्षमता, सॉल्वेंसी अनुपात और लाभ बढ़ने की उम्मीद है।

तत्कालीन वित्त मंत्री जेटली ने रखा था विलय का प्रस्ताव

आपको बता दें कि वर्ष 2018-19 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरूण जेटली ने तीनों इंश्योरेंस कंपनियों के विलय का प्रस्ताव रखा था और उन्होंने विलय के बाद गठित होने वाली कंपनी को घरेलू शेयर बाजारों में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव दिया था। जेटली ने कहा था कि तीन सरकारी साधारण बीमा कंपनियों नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, यूनाइटेड इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और ऑरिएंटल इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का विलय करके एक इंश्योरेंस कंपनी बनाई जाएगी और उसकी लिस्टिंग की जाएगी।

Check Also

People have faith in PM Modi and NDA, BJP's flag will fly everywhere: Kangana Ranaut

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

नई दिल्ली। एनडीए के सांसदों ने असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *