गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:58:39 AM
Breaking News
Home / बाजार / कोरोना के कारण शेयर बाजार में लगातार गिरावट, 5 मिनट में 4 लाख करोड़ का नुकसान

कोरोना के कारण शेयर बाजार में लगातार गिरावट, 5 मिनट में 4 लाख करोड़ का नुकसान

मुंबई। कोरोना वायरस का प्रभाव अब शेयर बाजार पर भी पड़ने लगा है, आज भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। बीएसई का सेंसेक्स 1129.10 अंक टूटकर 38,616.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई का निफ्टी भी 330.20 अंकों (-2.84%) की गिरावट के साथ 11,303.10 के स्तफर पर कारोबार करता देखा गया।

5 मिनट में 4 लाख करोड़ नुकसान

निवेशकों को आज भारी नुकसान हुआ, आज शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने के 5 मिनट के भीतर ही निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। बीएसई का बाजार पूंजीकरण घटकर 250 लाख करोड़ रुपये के नीचे आ गया।  अभी तक निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में टेक महिंद्रा में 5.39 फीसद, टाटा मोटर्स में 4.65 फीसद, बजाज फाइनेंस में 4.62 फीसद, टाटा स्टी ल में 4.47 फीसद और जेएसडब्ल्यू के शेयरों में 4.15 फीसद की गिरावट देखी गई।

Check Also

Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

5,011 रिवॉर्ड्स का भुगतान; एक घंटे के भीतर 99.2% पेआउट सेटल करने का रिकॉर्ड और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *