गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:31:28 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / डेटॉल का स्वस्थ इंडिया पैगाम-ए-सेहत अभियान

डेटॉल का स्वस्थ इंडिया पैगाम-ए-सेहत अभियान

सहारनपुर। अग्रणी कन्ज्यूमर हेल्थ एवं हाइजीन कंपनी रैकिट बेंकिसर ने डेटॉल बनेगा स्वथ इण्डिया हैण्डवॉश डिजिटल कार्यक्रम के सफल लॉन्च के बाद ऑल इण्डिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ ईमाम्स के सहयोग से प्रोग्राम के दूसरे चरण की घोषणा की है। अपने पहले चरण में इस प्रोग्राम ने समग्र हाइजीन शिक्षा कार्यक्रम के जरिए एक लाख बच्चों के जीवन को सफलतापूर्वक प्रभावित किया।

बच्चों में हाइजीन की गलत आदतें

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हाइजीन की गलत आदतें पांच साल से कम उम्र के बच्चों में मृत्यु का मुख्य कारण हैं। इस पहल के माध्यम से हम बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करना चाहते हैं और दूसरे साल में ज्ञान के प्रसार को 50 फीसदी से 90 फीसदी तक बढ़ाना चाहते हैं। आरबी हेल्थ इण्डिया के डायरेक्टर, एक्सटर्नल अफेयर्स एवं पार्टनरशिप्स रवि भटनागर ने कहा कि ग्रामीण भारत के स्कूली बच्चों में हाइजीन एवं सेनिटेशन की सर्वश्रेष्ठ आदतों को बढ़ावा देना इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *