रविवार, जून 14 2026 | 03:06:42 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / जान्हवी कपूर मिंट चाकऑन के साथ देंगी हिंट

जान्हवी कपूर मिंट चाकऑन के साथ देंगी हिंट

जयपुर। चाकलेट्स को मिंटी ट्विस्ट देते हुए महक ग्रुप ने कैंडी-मिंट चाकऑन का स्वादिष्ट फ्लेवर लान्च किया है। मिंट चाकऑन मिंट फ्लेवर के आउटर शैल एवं स्वादिष्ट चाकलेट फिल्ड सेंटर से युक्त अपनी तरह की अनूठी कैंडी है। लाच के अवसर पर मिंट चाकऑन ने जान्हवी कपूर को अपना ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त किया है जो इसके विज्ञापन ‘मिंट नहीं हिंट है’ में नज़र आएंगी। फिल्म की शुरूआत एक खूबसूरत शाम के साथ होती है, जिसमें जान्हवी और एक लड़का एक पहाड़ी पर बैठें हैं। यह कपल अपनी रोमांटिक डेट पर आया है। यह उनकी पहली डेट है, ऐसे में वे इसे लेकर थोड़े उलझन में हैं।

 किशोरों से लेकर युवा पेशेवरों को लुभाएगी

एस. के. जैन, सीईओ एवं एमडी, महक ग्रुप ने कहा, ‘‘आज के प्रतिस्पर्धी दौर में उपभोक्ताओं का भरोसा और प्यार जीतना बेहद मुश्किल है। ऐसे में हर ब्राण्ड के लिए ज़रूरी हो गया है कि अपने लक्षित उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक पेशकश लाते रहें। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने मिंट चाकऑन का लान्च किया है। मिंट चाॅकऑन एक आधुनिक और अनूठी पेशकश है। हम अपने प्रोडक्ट के निर्माण के लिए जर्मन टेक्नोलाॅजी का उपयोग करते हैं। मिंट चाकऑन ऐसी पेशकश है जो किशोरों से लेकर युवा पेशेवरों तक हर किसी को लुभाएगी।’’

Check Also

The Government of India has issued a commemorative postage stamp in honour of the late Shri Tejmal Ji Mangal, founder of the Mangal Parivar.

भारत सरकार ने मंगल परिवार के संस्थापक स्वर्गीय तेजमल मंगल के सम्मान में जारी किया स्मारक डाक टिकट

जयपुर. भारत सरकार ने गुजरात के प्रतिष्ठित ‘मंगल परिवार’ की व्यावसायिक विरासत को सम्मानित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *