गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:57:31 AM
Breaking News
Home / बाजार / इन कंपनियों ने रोका उत्पादन, कर्मचारियों को दी अडवांस सैलरी, अगले आदेश तक इंतजार

इन कंपनियों ने रोका उत्पादन, कर्मचारियों को दी अडवांस सैलरी, अगले आदेश तक इंतजार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार और नेशनल लॉकडाउन में सहयोग करते हुए कई कंपनियों ने कर्मचारियों को अडवांस सैलरी देते हर उन्हें छुट्टी देते हुए कहा है कि इसका प्रभाव कम होने के बाद वे काम पर लौट आएं, वहीँ कुछ कंपनियों ने घर से काम करने की अनुमति दी है।

हीरो ने बंद की उत्पादन

हीरो ग्रुप की ऑटो-कम्पोनेंट्स आर्म, रॉकमैन इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 31 मार्च 2020 तक अपने 7 मैन्युफैक्चरिंग बंद किया है। मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लुधियाना, हरिद्वार, बावल, चेन्नईकोरोना, तिरुपति और हालोल बंद कर दिए गए हैं। कोरोना की रोकथाम तक कंपनी ने सरकार के निर्देशो का पालन करते हुए फ़िलहाल परिचालन रोका है। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, उज्ज्वल मुंजाल ने कहा कि काम करने वाले सभी कर्मचारियों को बरकरार रखा जाएगा, हम सभी को इस महामारी से लड़ने के लिए एकजुट होना चाहिए।

रेनो ने भी प्रोडक्शन अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया

कोरोना संकट को देखते हुए रेनो ने चेन्नई प्लांट को अस्थायी रूप से बंद किया है। रेनो इंडिया पिछले कई हफ्तों से स्थिति की निगरानी कर रहा है और सभी कार्यालयों, डीलरशिप और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में जागरुकता बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए हैं। कंपनी ने सरकार के दिशानिर्देशों का पालन किया है।

राज्य सरकार की और अधिसूचनाओं का इंतजार

रेनो इंडिया के कंट्री सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, वेंकटराम मामिलपल्ले ने कहा कि रेनो के सभी कर्मचारी, डीलरों और अन्य पार्टरनर्स के स्वास्थ्य, सुरक्षा और भलाई प्राथमिकता में हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्लांट में काम अस्थायी रूप से रोका गया है। काम शुरू करने के लिए राज्य सरकार की और अधिसूचनाओं का इंतजार करेंगे। वहीं चेन्नई, गुड़गांव, मुंबई, कोलकाता और पुणे सहित हमारे कॉर्पोरेट और क्षेत्रीय कार्यालयों में सभी कर्मचारी घर से काम करना जारी रखेंगे। रेनो के अलावा फिएट, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुंडई और टोयोटा ने अपने प्लांट बंद करने की घोषणा की है।

Check Also

Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

5,011 रिवॉर्ड्स का भुगतान; एक घंटे के भीतर 99.2% पेआउट सेटल करने का रिकॉर्ड और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *