गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 09:18:47 AM
Breaking News
Home / बाजार / कोरोना से राहत के लिए लघु-सूक्ष्म उद्योगों के लिए बैंक देंगे कोविड-19 स्पेशल लोन

कोरोना से राहत के लिए लघु-सूक्ष्म उद्योगों के लिए बैंक देंगे कोविड-19 स्पेशल लोन

नई दिल्ली। कोरोना आपदा के दौरान बैंकों ने स्पेशल लोन देने की घोषणा की है। बैंकों द्वारा दिए कोविड-19 स्पेशल लोन खास समवाधि के लिए होंगे। 10 से अधिक सार्वजनिक बैंक इसके लिए आगे आये हैं। यह लोन मुख्य रूप से कारोबारी और छोटे उद्यमियों के लिए है।

 केंद्रीय बैंक ने उठाए कदम

आपको बता दें कि इस आपदा के दौरान केंद्र सरकार और आरबीआई सिस्टम में लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। सरकार के निर्देश पर केंद्रीय बैंक ने हर संभव कदम उठाए हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक : रिपेमेंट के लिए कोई चार्ज नहीं

इंडियन ओवरसीज बैंक ने एमएसएमई के लिए विशेष लोन कोविड लाइन ऑफ सपोर्ट स्कीम फॉर एमएसएमई की घोषणा की है। इसके तहत एमएसएमई एक करोड़ रुपये का वर्किंग कैपिटल लोन 12 महीने के लिए ले सकता है। इसमें बैंक का कोई मार्जिन नहीं होगा। छह किस्त में लोन चुकाया जा सकेगा। रिपेमेंट के लिए कोई चार्ज नहीं होगा। इसके लिए एमएसएमई अपने नजदीकी इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

इंडियन बैंक देगा कोविड19 के नाम से चार इमरजेंसी लोन

यूको बैंक यूको कोविड-19 इमरजेंसी क्रेडिट लाइन स्कीम की घोषणा की है। इंडियन बैंक ने कोविड19 के नाम से चार स्पेशल इमरजेंसी लोन की घोषणा की है, जिसके तहत कोविड इमरजेंसी क्रेडिट लाइन, कोविड इमरजेंसी सैलरी लोन, एमएसएमई कोविड इमरजेंसी लोन और कोविड इमरजेंसी पेंशन लोन शामिल हैं।

 केनरा बैंक देगा कोविड-19 के लिए न्यू लोन स्कीम

वहीं केनरा बैंक ने कोविड-19 के लिए न्यू लोन स्कीम की घोषणा की है, बैंक एमएसएमई, कोरपोरेट, बिजनेस, एग्री व रिटेल ग्राहकों के लिए विशेष लोन की घोषणा की है। ये खास लोन 30 जून तक दिए जाएंगे और पुराने ग्राहकों के वर्किंग कैपिटल सीमा को 10 से 35 फीसद तक बढ़ाया जा सकता है।

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *