सोमवार, जून 15 2026 | 04:14:46 AM
Breaking News
Home / रीजनल / कोरोना वायरस : राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 60, सबसे ज्यादा भीलवाड़ा से

कोरोना वायरस : राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 60, सबसे ज्यादा भीलवाड़ा से

जयपुर। राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 60 हो गई है। जिसमें से 10 जयपुर से, 25 भीलवाड़ा से, सीकर और पाली से 1-1, जोधपुर से 6, प्रतापगढ़ से 2 और झुंझुनूं से 7 , डूंगरपुर से 2, चूरू से 1, अजमेर से 1 कोरोना पॉजिटिव आए है।

2.5 करोड़ सदस्यों की स्क्रीनिंग

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि राज्य भर में 60 लाख 61 हजार परिवारों के 2.5 करोड़ सदस्यों की स्क्रीनिंग का काम एक्टिव सर्विलांस टीम द्वारा व करीब 25.5 लाख रोगियों की पैसिव सर्विलांस टीम द्वारा ओपीडी में स्क्रीनिंग की जा चुकी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए हाइपो क्लोराइट का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग अन्य विभागों के समन्वय से योजनाबद्ध तरीके से काम कर कोरोना संक्रमण से उपजे हालात पर काबू करने की कोशिश कर रहा है।

55 हजार से ज्यादा क्वारेंटाइन सेंटर तैयार

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने 1 लाख क्वारेंटाइन सुविधा उपलब्ध कराने का जो लक्ष्य रखा था, 55 हजार 400 क्वारेंटाइन चिन्हित किए जा चुके हैं और शेष के लिए कार्यवाही जारी है।

जरूरत के अनुसार वेंटिलेटर्स खरीदने की प्रक्रिया शुरू

डॉ. शर्मा ने कहा कि विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेटर्स हैं। मांग और उपलब्धता के अनुसार और वेंटिलेटर्स खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि एक वेंटिलेटर से दो मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले वेंटिलेटर्स एनबीसी से लेने की बात चल रही है। उसका परीक्षण भी करवा लिया गया है।

पर्याप्त मात्रा में है चिकित्सा सामग्री

डॉ. शर्मा ने कहा कि राज्य में पीपीई (पर्सनल प्रोेटेक्टिव इक्विपमेंट) किट 8549, एन-95 मास्क 38099 की संख्या में मौजूद है। पीपीई किट का बफर स्टाक 2821 और एन-95 मास्क का 36272 है। उन्होंने कहा कि पीपीई किट, मास्क, ग्लव्स, ट्रिपल लेयर मास्क, एन-95 मास्क के लिए आरएमएससीएल को निर्देश दिए जा चुके हैं, वह निरंतर खरीद की कार्यवाही कर रहे हैं। बचाव सामग्री की कहीं कोई कमी नहीं आने देंगे।

Check Also

लूणी नदी प्रदूषण मामले में बड़ा एक्शन, बिठूजा CETP ट्रस्ट के 26 पदाधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज

बालोतरा में लूणी नदी प्रदूषण मामले में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने बड़ा कदम उठाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *