गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:58:44 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / स्टीलबर्ड कनेक्ट शेयर एंड अर्न एप्लिकेशन लॉन्च
Steelbird Connect Share and Earn Application Launch

स्टीलबर्ड कनेक्ट शेयर एंड अर्न एप्लिकेशन लॉन्च

नई दिल्ली। देश में हेलमेट्स की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी स्टीलबर्ड हाईटेक इंडिया लिमिटेड ने एक नए मोबाइल एप्लीकेशन स्टीलबर्ड कनेक्ट शेयर एंड अर्न के साथ उन लाखों लोगों की तरफ एक कदम बढ़ाया है जो कि आत्म सम्मान के साथ कुछ पैसे घर पर बैठ कर कमा सकते हैं। स्टीलबर्ड हाईटेक इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर ने कहा कि कोरोनावायरस के चलते आज करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं जो कि रोज कमाते थे और रोज खाते हैं और उनकी मुश्किलें काफी अधिक हैं।

काम नहीं करने वालों को मिलेगा लाभ

स्टीलबर्ड ने स्टीलबर्ड कनेक्ट शेयर एंड अर्न एप्लिकेशन लॉन्च की है। ताकि गांव-गांव में जो लोग लॉकडाउन के कारण काम नहीं कर पा रहे है, उनकी मदद की जा सके और पैसे पहुंचाए जा सकते हैं। स्टीलबर्ड कनेक्ट शेयर एंड अर्न एप से कॉर्पोरेट वल्र्ड को अपनी सीएसआर, अपनी कंपनी या उत्पाद का नाम प्रचारित करने का मौका मिलेगा, क्योंकि वो जो भी पोस्ट डालेंगे, यूजर्स उसको देखेगा और उसको शेयर करेगा। इससे जरूरतमंदों को भी कुछ कमाने का मौका मिलेगा। जैसे ही एक जरूरतमंद अपने खाते में 500 रुपए कमा लेगा, तो स्टीलबर्ड 7 दिनों के अंदर पैसे उसके खाते में डाल देगा।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *