गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 10:04:48 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अमेजन ने एमएसएमई के लिए हिंदी में शुरू की सेवाएं
Amazon launched services for MSMEs in Hindi

अमेजन ने एमएसएमई के लिए हिंदी में शुरू की सेवाएं

नई दिल्ली। भारतीय उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों स्थानीय दुकानों और खुदरा विक्रेताओं के लिए ई-कॉमर्स (E-commerce) से लाभ उठाने के उद्देश्‍य से अमेजन (Amazon) ने आज हिंदी में पंजीकरण करने और ऑनलाइन व्यवसाय (MSMEs in Hindi) का प्रबंधन की सुविधा दी है। अमेजन विक्रेता (Amazon Sellers) के रूप में पंजीकरण से लेकर ऑर्डर मैनेजमेंट, इन्वेंट्री मैनेजमेंट और एक्सेसिंग मेट्रिक्स तक पहुँच बनाने तक सब कुछ शामिल है। इस अनुभव को अमेज़न की सेलर वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध कराया गया है। अमेजन (Amazon) पहले से ही विक्रेताओं की सहायता के लिए सेलर्स सपोर्ट सर्विसेस प्रदान करता है और उसने हिंदी में सेलर्स यूनिवर्सिटी वीडियो और ट्यूटोरियल लॉन्च (launched) किये हैं।

छह महीने के परीक्षण चरण

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश के टियर 1, 2 और 3 शहरों के 100 अमेज़न विक्रेताओं (Amazon Sellers) ने छह महीने के परीक्षण चरण के दौरान अपने खातों का प्रबंधन करने के लिए हिंदी को अपनाया है। परीक्षण चरण के दौरान पहली बार बिहार के दरभंगा, राजस्थान के बाड़मेर, उत्तर प्रदेश में महोबा, असम में हैलाकांडी और पश्चिम बंगाल के बर्धमान जैसे बाजारों के नए विक्रेताओं ने अमेज़न डॉट इन मार्केटप्‍लेस में प्रवेश किया।

पहले ही दिन उत्‍साही विक्रेता

अमेजन इंडिया (Amazon India) के प्रणव भसीन (Pranav Bhasin) हेड ने कहा कि एमएसएमई एम्पावरमेंट और सेलर एक्सपीरियंस के अनुसार पहले ही दिन से  हमने हमेशा पूरे देश में कहीं भी हर उत्‍साही विक्रेता को भारत और दुनिया के हर देश में ग्राहकों तक पहुँचने में सक्षम बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए काम किया है। हम ई-कॉमर्स को अपनाने के लिए अधिक से अधिक भारतीय एमएसएमई को सक्षम करना चाहते हैं। हमारा  वर्नाकुलर (क्षेत्रीय भाषाओं), वॉइस और वीडियो वाले पहलों को लेकर अपने प्रयासों को दोगुना करना जारी है। यह लॉन्च आज अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि कारोबार वैश्‍विक महामारी कोविड-19 के प्रभाव से बाहर निकले रहे हैं और विकास के नए अवसर तलाश रहे हैं।

 

यह भी पढें : अमेजन इंडिया के साथ फार्म इजी का गठजोड़

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *