रविवार, सितंबर 27 2026 | 07:50:27 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / ‘मिशन कश्मीर’ के बाद एक बार फिर कश्मीर थीम पर फिल्म बना रहे हैं यह निर्देशक

‘मिशन कश्मीर’ के बाद एक बार फिर कश्मीर थीम पर फिल्म बना रहे हैं यह निर्देशक

नई दिल्ली |: फिल्म परिंदा की रिलीज के 30 साल पूरे होने पर लेखक-निर्देशक, फिल्म निमार्ता विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी इस प्रतिष्ठित हिट फिल्म के संघर्ष भरे दिनों को याद करते हुए वीडियो साझा किया है। निर्देशक ने एक बार फिर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया एक वीडियो जारी किया है जिसमें दोनों फिल्म के एक रोमांटिक गाने पर डांस कर रहे है।

नई फिल्म ‘शिकारा’ की घोषणा की

फिल्म निमार्ता चोपड़ा ने रविवार को अपनी नई फिल्म ‘शिकारा’ की घोषणा की। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया, “फिल्म ‘शिकारा-ए लव लेटर टू कश्मीर’ 21 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। फॉक्स स्टार हिंदी द्वारा प्रस्तुत फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा करेंगे।” शिकारा के लिए फिल्मांकन मार्च 2018 में कश्मीर में शुरू हुआ। फिल्म का निमार्ण चोपड़ा ही कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब चोपड़ा कश्मीर की थीम को लेकर फिल्म बना रहे हैं। इससे पहले भी वे थ्रिलर फिल्म ‘मिशन कश्मीर’ वर्ष 2000 में बना चुके हैं।

अलगे साल ईद पर टकराएंगी सलमान और अक्षय की फिल्में

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्में अगले साल ईद के अवसर पर बॉक्स ऑफिस पर टकराने जा रही हैं। अक्षय और सलमान अगले साल ईद के अवसर पर दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के निमार्ताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब ईद 2020 में पर्दे पर रिलीज होगी जबकि इसी दिन सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ भी रिलीज होने वाली है।

Check Also

Alia Bhatt is feeling nervous about 'Don't Be Shy' as a producer

बतौर निर्माता ‘डोंट बी शाय’ को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोड्यूस आगामी फिल्म ‘डोंट बी शाई’ को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *