बुधवार, अगस्त 12 2026 | 02:37:13 AM
Breaking News
Home / बाजार / RBI ने PMC बैंक ग्राहकों को दी बड़ी राहत, अब निकाल सकेंगे 50 हजार

RBI ने PMC बैंक ग्राहकों को दी बड़ी राहत, अब निकाल सकेंगे 50 हजार

नई दिल्ली|  पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (PMC) बैंक के ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पीएमसी बैंक से पैसा निकालने की सीमा बढ़ा दी है. अब ग्राहक 50 हजार रुपये निकाल खाताधारक सक सकते हैं. इससे पहले सिर्फ इमरजेंसी पर ही ग्राहक बैंक से 50 हजार रुपये निकाल सकते हैं, लेकिन इस बार आरबीआई ने सभी ग्राहकों को राहत देते हुए निकासी राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है. बता दें कि इससे पहले बीजेपी महाराष्ट्र के वाइस प्रेसिडेंट कीर्ति सौम्या ने ट्वीट कर कहा था कि पीएमसी बैंक के ग्राहक इमरजेंसी के तौर पर 50 हजार रुपये निकाल सकते हैं.

पढ़ाई या मेडिकल से जुड़ी किसी जरूरत के लिए ही निकाल सकते हैं

ग्राहक ये राशि किसी इमरजेंसी जैसे पढ़ाई या मेडिकल से जुड़ी किसी जरूरत के लिए ही निकाल सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपनी ब्रांच में अप्लाई करना पड़ेगा. इससे पहले RBI ने PMC के उपभोक्‍ताओं के लिए निकासी की सीमा 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपए कर दी थी. दरअसल, पहले RBI ने तीन अक्‍टूबर को बैंक ग्राहकों को अपने खाते से कुल जमा राशि में से 25,000 रुपये निकालने की अनुमति दी थी. इसके बाद ग्राहकों ने काफी हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद RBI ने निकासी राशि को बढ़ा दिया है. बता दें कि सबसे पहले आरबीआई ने निकासी की सीमा केवल 1000 रुपए तय की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दिया गया था. इसके बाद 25000 रुपये किया गया अब 40 हजार रुपये कर दिया गया है.

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *