शनिवार, सितंबर 26 2026 | 11:04:35 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / पिज्जा की तरह सिर्फ 30 मिनट में डिलीवरी देगा एमेजॉन!

पिज्जा की तरह सिर्फ 30 मिनट में डिलीवरी देगा एमेजॉन!

नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए क्या आप यह सोच सकते हैं कि पिज्जा या बर्गर की तरह एमेजॉन पर आपका ऑर्डर सिर्फ 30 मिनट में आपके पास आ सकता है। आपको अभी यह दूर की कौड़ी लग सकती है लेकिन एमेजॉन के बॉस जेफ बेजोस जल्दी ही इसे मुमकिन करने की तैयारी में हैं। इतना ही नहीं, एमेजॉन की तैयारी तो ये है कि आपके ऑर्डर प्लेस करने से पहले आपके लिए डिलीवरी तैयार कर लिया जाए।

दरअसल एमोजॉन के पास एंटिसिपेटरी शिपिंग का पेटेंट है। इसके जरिए कंपनी यह अंदाजा लगाएगी आप क्या ऑर्डर कर सकते हैं और वो प्रोडक्ट डिलीवरी के लिए पहले ही तैयार कर लेगी। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि कंपनी इसे कैसे अमल में लाती है। एमेजॉन ने एंटिसिपेटरी शिपिंग का पेटेंट 2014 में ही करा लिया था। कंज्यूमर बिहेवियर के आधार पर एमेजॉन अपनी यह रणनीति लागू करेगी।

क्या यह मुमकिन है?
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह मुमकिन है? फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, द इकोनॉमिस्ट के अमेरिकी बिजनेस एडिटर विजय वैथीस्वरन ने कहा, ये कंपनियां इन मामलों में आगे बढ़ेंगी क्योंकि इनके पास डाटा का भंडार है। हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर लगातार बढ़ती प्रतियोगिता के कारण कंपनियों की मुश्किल बढ़ गई है। अगर एमेजॉन इसे लागू कर लेता है तो ऑनलाइन शॉपिंग एक नए लेवल पर पहुंच जाएगी।

Check Also

अनंत अंबानी ने किया वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला को दीं 25 इलेक्ट्रिक बसें

श्रद्धालुओं का सफर होगा अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल, ब्रह्मोत्सव के बीच मिलीं नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *