शनिवार, जून 27 2026 | 12:31:34 PM
Breaking News
Home / बाजार / अगस्त में 8 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें अपना जरूरी काम

अगस्त में 8 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें अपना जरूरी काम

नई दिल्ली। अगस्त में कई त्योहार है। रक्षा बंधन, जन्माष्ठमी, स्वतंत्रता दिवस। त्योहारों की वजह से बैंकों की छुट्टियां भी है। अगर इस महीने आपका बैंक का काम बचा है तो बैंकों की छुट्टियों से पहले उसे निपटा लें। अगस्त में बैंक 8 दिन बंद रहेंगे। लग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए आपको अगस्त में बैंक की छुट्टियों की जानकारी देते हैं।

अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
अगस्त में त्योहार और नेशनल हॉलिडे के अलावा 10 और 24 अगस्त को दूसरा और चौथा शनिवार पड़ रहा है। इसके अलावा 3 अगस्त शनिवार को हरियाली तीज के कारण पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में सभी सरकारी बैंक बंद रहेंगे। वहीं 12 अगस्त सोमवार को ईद-उल-जुहा की छुट्टी है।
15 अगस्त की छुट्टी
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं 17 अगस्त शनिवार को पारसी न्यू ईयर होने के कारण मुंबई में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 20 अगस्त को श्री श्री माधव देव तिथि के कारण आसाम में बैंक बंद रहेंगे।
23 अगस्त को जन्माष्टमी के कारण छुट्टि
वहीं 23 अगस्त को जन्माष्टमी के कारण बैंकों की छुट्टियां होगी। इसके अलावा केरल के सभी बैंक 28 अगस्त को अयांकली जयंती के कारण बंद रहेंगे। वहीं महीने के आखिरी दिन 31 अगस्त शनिवार को प्रकाश उत्सव के कारण पंजाब और हरियाणा में बैंक बंद रहेंगे।

Check Also

Gold and silver market illuminated on Dhanteras, sales of coins increased

सस्ते में सोना खरीदने का मौका, चांदी का दाम 2.70 लाख रुपए के नीचे फिसला

मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को कमजोरी देखने को मिली। इससे सोने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *