सोमवार, सितंबर 28 2026 | 04:41:50 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / ऑडी इंडिया ने कीमतें बढ़ाने की घोषणा की; बढ़ी हुई कीमतें 1 जून, 2024 से लागू होंगी
ऑडी इंडिया

ऑडी इंडिया ने कीमतें बढ़ाने की घोषणा की; बढ़ी हुई कीमतें 1 जून, 2024 से लागू होंगी

मुंबई. लक्‍जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी ऑडी ने आज अपनी कारों के अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में 2% बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसका मुख्‍य कारण इनपुट और परिवहन के खर्च में बढ़ोतरी होना है। कीमतों में यह बढ़ोतरी 1 जून, 2024 से लागू होगी।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्‍लन ने कहा, ‘‘इनपुट का बढ़ता खर्च हमें 2% तक कीमतें बढ़ाने के लिये मजबूर कर रहा है और यह बढ़ोतरी 1 जून, 2024 से प्रभावी होगी। इस मूल्‍य-सुधार के पीछे ऑडी इंडिया और हमारे डीलर पार्टनर्स की स्‍थायी तरक्‍की सुनिश्चित करने का लक्ष्‍य है। हमने हमेशा से यह कोशिश की है कि बढ़ती कीमतों का प्रभाव हमारे ग्राहकों पर यथासंभव कम से कम पड़े।’’

33% की वृद्धि करते हुए 7027 यूनिट्स की बिक्री

ऑडी इंडिया ने वित्‍त-वर्ष 23/24 में कुल मिलाकर 33% की वृद्धि करते हुए 7027 यूनिट्स की बिक्री की थी। वित्‍त-वर्ष 23/24 में उसका प्री-ओन्‍ड कार बिजनेस ‘ऑडी अप्रूव्‍ड: प्‍लस’ में भी 50% की वृद्धि देखने को मिली।

Check Also

BMW launches G310R and GS

भारत में वित्त वर्ष 2026 में दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 22 मिलियन तक पहुंच गई: रिपोर्ट

नई दिल्ली. भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री ने वित्त वर्ष 2026 में नया रिकॉर्ड बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *