रविवार, सितंबर 27 2026 | 06:00:35 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, नेवटा बांध और कानोता बांध बनेगा ईको एडवेंचर टूरिज्म साइट
Chief Minister approves, Neota Dam and Kanota Dam will become eco adventure tourism site

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, नेवटा बांध और कानोता बांध बनेगा ईको एडवेंचर टूरिज्म साइट

कानोता बांध पर 2.48 करोड़ रुपए की लागत से बर्ड वॉचिंग प्लेटफार्म, छतरी का निर्माण

जयपुर। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जयपुर के नेवटा (Newta Dam) और कानोता बांध (Kanota Dam) को अब ईको एडवेंचर टूरिज्म साइट के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार इनमें विकास कार्यों पर 6.24 करोड़ रुपए व्यय करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
जयपुर स्थित कानोता बांध पर लगभग 2.48 करोड़ रुपए की लागत से बर्ड वॉचिंग प्लेटफार्म, छतरी का निर्माण, 600 मीटर लम्बी पैरापेट दीवार सहित विभिन्न प्रकार के निर्माण किए जाएंगे। नेवटा बांध पर लगभग 3.75 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य होंगे। यहां प्रवेश द्वार से बांध की तरफ जाने वाला मार्ग भी बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Check Also

Rajya Sabha MP Nitin Naveen administered the oath of cleanliness

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जयपुर। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर विकसित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *