बुधवार, मई 13 2026 | 07:09:26 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति : राज्य के 38 कृषि महाविद्यालयों के लिए 13.40 करोड़ रूपए मंजूर
Chief Minister gave approval: 10 new primary Sanskrit schools will be opened in the state

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति : राज्य के 38 कृषि महाविद्यालयों के लिए 13.40 करोड़ रूपए मंजूर

प्रयोगशाला कार्य हेतु नवीन उपकरणों की होगी खरीद

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के 38 कृषि महाविद्यालयों में प्रयोगशाला कार्य हेतु उपकरणों की खरीद के लिए 13.40 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
गहलोत की इस स्वीकृति से कृषि महाविद्यालयों में आवश्यक संसाधन तथा उपकरणों की खरीद हो सकेगी। इनमें 29 कृषि महाविद्यालयलों, जो कि 2022-23 से संचालित हैं, में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष हेतु 40-40 लाख रूपए के उपकरण क्रय किए जाएंगे। साथ ही, 2023-24 सत्र में 9 कृषि महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष हेतु 20-20 लाख रूपए के उपकरण खरीदे जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्यों में सुगमता होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Check Also

IIHMR University Webinar on Healthcare Leadership for Working Professionals

वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए हेल्थकेयर लीडरशिप पर आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी का वेबिनार

जयपुर.  आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी  ने अपनी आईआईएचएमआरयू वेबिनार सीरीज के तहत “एडवांसिंग हेल्थकेयर लीडरशिप” विषय पर एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *