मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 07:04:38 PM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, पाली के सादड़ी में खुलेगा नवीन राजकीय महाविद्यालय

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, पाली के सादड़ी में खुलेगा नवीन राजकीय महाविद्यालय

4.50 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा नवीन भवन, संचालन के लिए 21 नवीन पद होंगे सृजित

जयपुर। पाली के सादड़ी में नवीन राजकीय महाविद्यालय खोला जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 4.50 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही, इस महाविद्यालय के लिए 21 नवीन पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है। इन पदों में प्राचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक, सहायक लेखाधिकारी ग्रेड़-1, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सूचना सहायक, वरिष्ठ सहायक, प्रयोगशाला सहायक, प्रयोगशाला वाहक व बुक लिफ्टर के 1-1 पद, सहायक आचार्य के 7 तथा कनिष्ठ सहायक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 2-2 पद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि जून 2023 में पाली यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने इस संबंध में घोषणा की थी।

Check Also

अचानक हृदय गति रुकने पर हर मिनट की देरी हो सकती है जानलेवा, समय पर सीपीआर से बच सकती है जान

फोर्टिस हॉस्पिटल, जयपुर के विशेषज्ञ ने लोगों से CPR सीखने और जागरूक रहने की अपील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *