मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 04:07:39 AM
Breaking News
Home / बाजार / चूरू के विकास ने खरीदी नेपाल की सौर्य एयरलाइंस

चूरू के विकास ने खरीदी नेपाल की सौर्य एयरलाइंस

सरदारशहर. कुबेर ग्रुप ने नेपाल की सौर्य एयर लाइंस का टेकओवर कर लिया है। सौर्य एयरलाइंस को मालू परिवार के विकास मालू ने दिल्ली की कंपनी कुबेर के माध्यम से खरीदा है। गौरतलब है कि सौर्य एयरलाइन भैरहवा, विराटनगर, नेपानगर, भद्रपुर और धनगढ़ी सेक्टर में 2 बॉम्बार्डियार सीआरजे-200 सीरीज के विमानों का संचालन कर रही थी। अधिग्रहण पूरा होने के बाद इसका नाम बदलकर कुबेर एयरलाइंस कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार एयरलाइन फिलहाल केवल एक विमान के साथ काम कर रही थी क्योंकि दूसरा विमान लंबे समय के लिए धराशायी हो गया था जिससे एयरलाइन को वित्तीय समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कुबेर ग्रुप का भारत में कुबेर गुटखा, खैनी, भुजिया का कारोबार है।

Check Also

Eventions’ ' IPO opens on September 30, 2026; company aims to raise Rs 38.12 crore

ईवेन्शन्स का IPO 30 सितंबर 2026 को खुलेगा; कंपनी का रू. 38.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

  ईवेन्शन्स लिमिटेड, Rs. 112 से Rs. 118 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *