शनिवार, सितंबर 26 2026 | 06:27:09 AM
Breaking News
Home / रीजनल / सहकारिता मंत्री ने चित्तौड़गढ़ में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण
Cooperation Minister inspected dearness relief camp in Chittorgarh

सहकारिता मंत्री ने चित्तौड़गढ़ में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

जयपुर। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ जिले की निंबाहेड़ा की कोटड़ी कलां ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। उन्होंने आमजन को शिविर में दी जा रही राहत के संबंध में जानकारी प्रदान कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। आंजना ने कहा कि महंगाई राहत कैंप का उद्देश्य आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ तुरंत दिलवाना है। राज्य सरकार हर तरह से आम आदमी को राहत प्रदान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने महंगाई राहत कैंप में 10 कल्याणकारी योजनाओं में दी जाने वाली राहत के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैंप को लेकर आमजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Check Also

अनंत अंबानी ने किया वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला को दीं 25 इलेक्ट्रिक बसें

श्रद्धालुओं का सफर होगा अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल, ब्रह्मोत्सव के बीच मिलीं नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *