बुधवार, मई 13 2026 | 06:09:45 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / कोरोना वायरस को मेरे पिता से डरना चाहिए : ऋतिक रोशन
Corona virus should scare my father: Hrithik Roshan

कोरोना वायरस को मेरे पिता से डरना चाहिए : ऋतिक रोशन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन में आजकल जोश व उत्साह काफी ज्यादा है और इसके पीछे की वजह उनके पिता व दिग्गज अभिनेता राकेश रोशन हैं। शुक्रवार को ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके पिता 71 साल की उम्र में बड़ी ही लगन के साथ वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।

कैंसर जैसी बीमारी से ठीक हुए

वीडियो के कैप्शन में ऋतिक ने लिखा, “यह हैं मेरे पिता, जो कभी हार नहीं मानते हैं। इस वक्त लड़ने के लिए हमें इसी तरह के ²ढ़ संकल्प को अपनाने की आवश्यकता है।” ऋतिक ने आगे लिखा, “इस साल वह 71 के हो जाएंगे और आज भी वह दिन में दो घंटा कसरत करते हैं। अभी हाल ही में पिछले साल वह कैंसर जैसी बीमारी से ठीक हुए हैं। मुझे लगता है कि वायरस को उनसे डरना चाहिए। बहुत ज्यादा डरना चाहिए।” दुनिया भर में चल रही कोरोनावायरस के खिलाफ इस लड़ाई में ऋतिक निरंतर लोगों के बीच इसे लेकर जागरूकता का प्रसार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक मिनट, 42 सेकेंड की समयसीमा वाले एक वीडियो को साझा किया, जिसमें उन्होंने इसे फैलने से रोकने की अपील की।

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *