रविवार, जुलाई 12 2026 | 07:05:14 PM
Breaking News
Home / रीजनल / नर्मदा परियोजना का पानी सिवाना और पचपदरा तक पहुंचाने की मांग, विधायकों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को सौंपा पत्र
Demand to bring Narmada Project water to Siwana and Pachpadra, MLAs submitted a letter to the Union Water Power Minister

नर्मदा परियोजना का पानी सिवाना और पचपदरा तक पहुंचाने की मांग, विधायकों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को सौंपा पत्र

सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल एवं पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने बुधवार को दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटील से मुलाकात कर सिवाना, पचपदरा सहित बालोतरा एवं समदड़ी क्षेत्र के लिए नर्मदा परियोजना के तहत स्थायी पेयजल व्यवस्था उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को विस्तृत पत्र सौंपकर क्षेत्र की गंभीर पेयजल समस्या से अवगत कराया।

 

सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटील को बताया कि वर्तमान में नर्मदा परियोजना का पानी गुड़ामालानी क्षेत्र तक पहुंच रहा है, लेकिन सिवाना एवं पचपदरा क्षेत्र में आज भी पेयजल की स्थायी एवं दीर्घकालीन व्यवस्था नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित जल योजनाएं अंतिम छोर पर होने के कारण पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं, जिससे आमजन को लंबे समय से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

Check Also

Balotra: Questions raised over the levy of 'pollution cess' on the textile industry, industrialists demanded financial audit and transparency.

बालोतरा: वस्त्र उद्योग पर ‘प्रदूषण सेस’ की वसूली पर उठे सवाल, उद्योगपतियों ने वित्तीय ऑडिट और पारदर्शिता की उठाई मांग

बालोतरा। बालोतरा के वस्त्र उद्योग पर लगाए जा रहे ‘प्रदूषण सेस’ (Pollution Cess) को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *