शनिवार, मई 23 2026 | 07:49:53 AM
Breaking News
Home / रीजनल / किन्नर समाज को योजनाओं की दी जानकारी, समस्याएं सुनीं
किन्नर समाज को योजनाओं की दी जानकारी, समस्याएं सुनीं

किन्नर समाज को योजनाओं की दी जानकारी, समस्याएं सुनीं

Balotra. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने किन्नर समाज के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार और शाखा प्रभारी योगेश मीणा ने पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति एवं खाद्य सुरक्षा योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

बैठक में किन्नर समाज की गुरुमा लीला देवी ने समाज की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर अधिकारियों ने समाधान और सहयोग का आश्वासन दिया। विभाग ने किन्नर समाज के सदस्यों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

कीटनोद गांव में 19 भेड़ों की मौत:ग्रामीण बोले-गर्मी और हीटवेव से तबीयत बिगड़ी, कुछ ही देर में गई जान

बालोतरा. बालोतरा जिले के कीटनोद गांव में गुरुवार शाम लगभग 7 बजे गर्मी की चपेट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *