गुरुवार, नवंबर 12 2026 | 05:58:01 AM
Breaking News
Home / रीजनल / राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएगी मोबाइल एलईडी वैन
Mobile LED van will convey the information about the schemes of the state government to the people

राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएगी मोबाइल एलईडी वैन

सीईओ, जिला परिषद एवं उपनिदेशक, जनसम्पर्क ने दिखाई हरी झंडी

जयपुर। जिला कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ. शिल्पा सिंह एवं उपनिदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क मान सिंह मीणा ने राजस्थान सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रचार रथ एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण जिले में यह प्रचार रथ सभी वार्डों एवं तहसीलों के महत्वपूर्ण स्थानों पर आमजन को वीडियो प्रसारण के माध्यम से योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक अभिनव पहल शुरू की गई है जिसके तहत मोबाइल एलईडी वैन के जरिये ना केवल योजनओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी बल्कि रोचक तरीके से पात्र लाभार्थियों को योेजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई जाएगी।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *