बुधवार, अक्तूबर 14 2026 | 02:34:10 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मंदिर में पूजा के लिए पुजारी के परिवार में विवाद:दोनों पक्षों ने लगा दिया ताला, भक्त पहुंचे तो पुलिस ने खुलवाया

मंदिर में पूजा के लिए पुजारी के परिवार में विवाद:दोनों पक्षों ने लगा दिया ताला, भक्त पहुंचे तो पुलिस ने खुलवाया

जोधपुर. जोधपुर में मंडोर गार्डन में काला गोरा भेरूजी मंदिर में पूजा करने वाले परिवार में पूजा की बारी को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने मंदिर को ताला लगा दिया। सुबह पहुंचे भक्तों को ताले लगे मिले तो उन्होंने रोष जताया। पुलिस ने ताले खुलवाए और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोला गया।

दरअसल, मंडोर गार्डन में काला गोरा भेरूजी मंदिर है। इसमें कानसिंह का परिवार पूजा-अर्चना करता है। परिवार में पूजा करने को लेकर विवाद चला रहा है।

मंडोर थाना उपनिरीक्षक अरुणा कुमारी ने बताया- कानसिंह के तीन बेटे हैं, जिनके नाम भीमसिंह, भजन सिंह और अर्जुन सिंह हैं। मंदिर में बारी-बारी से पूजा का काम करते हैं। शुक्रवार रात इनमें विवाद हो गया था। पुलिस मौके पहुंची। मंदिर में रात को ताला लगा दिया जाता है। पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर वापस आ गई। इसके बाद दोनों ने ताला लगा दिया।

सुबह भक्त पहुंचे को ताले लगे मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर ताल खुलवाया। फिलहाल दोनों पक्षों को बीच सुलह हो गई है।

मंदिर में पूजा की बात को लेकर दोनो पक्ष आमने-सामने हो गए।
मंदिर में पूजा की बात को लेकर दोनो पक्ष आमने-सामने हो गए।

ये है विवाद

अरूणा कुमारी के अनुसार, मंदिर में भीमसिंह, भजनसिंह और अर्जुन सिंह का परिवार बारी-बारी से पूजा का काम करता है। तीनों एक-एक साल पूजा करते हैं। फिलहाल भजन सिंह के बेटे संदीप की बारी चल रही है। समय के हिसाब से वह 27 सितंबर तक पूजा करेगा।

इस बीच भीमसिंह कोर्ट पहुंच गया। जिस पर कोर्ट ने वर्तमान व्यवस्था को जारी रखने की बात कही। लेकिन भीमसिंह कोर्ट के आदेश की बात कहकर खुद पूजा करने की बात कही तो आपस में विवाद हो गया। सभी पक्षों को समझाकर फिलहाल सुलह करवा दी गई है।

Check Also

Anant Ambani's 'Champions of Care' campaign will reach 2 million animals every year.

अनंत अंबानी की ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ मुहिम, हर साल 20 लाख जानवरों तक पहुंचेगी मदद

देशभर के 50 से ज्यादा पशु कल्याण संगठन ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ से जुड़े, इलाज, रेस्क्यू, शेल्टर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *