बुधवार, अगस्त 12 2026 | 04:03:24 AM
Breaking News
Home / राजकाज / ओडिशा सरकार का ‘ड्रिंक फ्रॉम टैप’ मिशन साकार

ओडिशा सरकार का ‘ड्रिंक फ्रॉम टैप’ मिशन साकार

पुरी। गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सीधे नल से पीने योग्य पानी की आपूर्ति की उपलब्धि हासिल करने वाला पहला भारतीय शहर बन गया है। ओडिशा के मुयमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा सरकार द्वारा ‘सुजल’ या ‘ड्रिंक फ्रॉम टैप’ मिशन की शुरुआत की गई थी। बदलाव लाने वाली इस पहल से अब शहर के 2.5 लाख नागरिकों के साथ-साथ 2 करोड़ पर्यटक लाभान्वित होंगे, जो हर साल भगवान जगन्नाथ के दर्शनों के लिए यात्रा करते हैं। सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था से आगे चलकर हर साल 3 करोड़ प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग को रोकने में मदद मिलेगी, जिससे 400 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरे को खत्म किया जा सकेगा, साथ ही राज्य के कार्बन फुटप्रिंट में और कमी आएगी।

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *