शुक्रवार, सितंबर 25 2026 | 07:19:15 PM
Breaking News
Home / रीजनल / इंजीनियरिंग की छात्रा को जिंदा जलाया: आरोपी फरार

इंजीनियरिंग की छात्रा को जिंदा जलाया: आरोपी फरार


केरल(त्रिशूर). केरल के त्रिशूर में एक शख्स ने इंजीनियरिंग की छात्रा को उसके घर में घुसकर जिंदा जलाया। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज़ सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय नीतीश नामक शख्स काफी समय से इंजीनियरिंग की 22 वर्षीय एक छात्रा का पीछा कर रहा था। बुधवार को वो शख्स लड़की का पीछा करते हुए उसके घर में जा घुसा और उसे जिंदा जला दिया। प्रारंभिक खबरों में बताया गया है कि छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी और पास में रहने वाले कुछ रिश्तेदार उसके घर पहुंचे जब वे सब लोग छात्रा के घर में दाखिल हुए तो उन्होंने बाथरूम में छात्रा को जलते हुए देखा। स्थानीय विधायक के राजन ने बताया कि आरोपी नीतीश पिछले दरवाजे से छात्रा के घर में घुसा था लोकल MLA ने बताया कि घटना के समय घर में केवल छात्रा और उसकी दादी मौजूद थी। ऐसे में आरोपी ने घर में घुसकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

Check Also

अनंत अंबानी ने किया वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला को दीं 25 इलेक्ट्रिक बसें

श्रद्धालुओं का सफर होगा अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल, ब्रह्मोत्सव के बीच मिलीं नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *