मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 06:02:19 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा खोलेगी 10 साल पुराना राज

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा खोलेगी 10 साल पुराना राज


नई दिल्ली. टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों एक नए किरदार पुरुषोत्तम मामा की एंट्री हो चुकी है। इस किरदार के आने के बाद से टीवी शो में कई नए पड़ाव आने वाले हैं। शो में नायरा 10 साल से छिपे पुरुषोत्तम मामा के राज को खोलने वाली हैं। शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि नायरा अपनी दादी सास को पुरुषोत्तम मामा की गलत हरकतों के बारे में बता रही है। इस पर नायरा की दादी सास कहती हैं कि जो भी मामाजी ने किया वो तो 10 साल पहले भी हुआ था। इन बातों को यही दबा दो। इस बात को सुनकर नायरा कहती हैं कि आपने 10 साल पहले मामाजी को रोका होता तो आज वो ये हरकत नहीं करते। नायरा अपनी दादी सास की बात को किनारा करते हुए ये सारी बातें कार्तिक को बताने के लिए जाती है। अब देखना ये होगा कि शो में इस राज को नायरा कैसे खोलती हैं।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *