मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 12:02:25 PM
Breaking News
Home / राजकाज / आज से वित्त मंत्री शुरू करेंगी प्री-बजट बैठक

आज से वित्त मंत्री शुरू करेंगी प्री-बजट बैठक

नई दिल्ली| वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट (General budget-2020-21) अगले साल एक फरवरी को पेश होगा। वहीं आर्थिक सर्वे 31 जनवरी को आएगा। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा कि बजट को पेश करने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए 16 दिसंबर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विभिन्न पक्षों के साथ प्री-बजट बैठकों का सिलसिला शुरू करने जा रही हैं। इस दौरान वित्त मंत्री उद्योग संगठनों, कृषि संगठनों और अर्थशास्त्रियों के साथ बैठकों में उपभोग और वृद्धि को प्रोत्साहन के लिए सुझाव मांगेंगी।

बजट में कई और रियायतों की घोषणा संभव

सूत्रों के अनुसार, विचार-विमर्श सोमवार से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगा। 2015-16 के बाद यह पहला मौका है जब बजट को शनिवार के दिन सदन में पेश किया जाएगा। अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती को दूर करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार के बजट में कई और रियायतों की घोषणा (Announcement of many more concessions possible in budget 2020-21) कर सकती हैं। यह सीतारमण का दूसरा बजट होगा।

अहम होगा सीतारमण का दूसरा बजट

आर्थिक सुस्ती को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दूसरे बजट को खासा अहम माना जा रहा है। पिछले हफ्ते ही आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति में 2019-20 के लिए अपने विकास अनुमान को 6.1 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दिया था।

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *