बुधवार, अगस्त 12 2026 | 09:27:37 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / इनोवेटिव प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए ‘सीरी‘ के साथ जुड़ा फ्लीका इंडिया

इनोवेटिव प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए ‘सीरी‘ के साथ जुड़ा फ्लीका इंडिया

जयपुर| वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)  केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (सीरी), पिलानी ने टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) विकसित करने के लिए जयपुर के स्टार्टअप फ्लीका इंडिया के साथ साझेदारी की है। टीपीएमएस के माध्यम से ड्राइवर के लिए टायर की निगरानी करना आसान हो जाएगा और वे एयर लीकेज, टायर बस्ट और अन्य असुरक्षित ड्राइविंग को बेहतर तरीके से समझने में सक्षम हो सकेंगे। इस सिलसिले में फ्लीका और सीरी ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह ज्ञापन अपनी तरह की साझेदारी की एक ऐसी परियोजना है, जिसमें फ्लीका इंडिया तकनीकी परीक्षण और शोध के लिए सीरी की लैब का उपयोग करेगी।

पिलानी स्थित सीएसआईआर-सीरी, वैज्ञानिक ज्ञान, अनुसंधान उत्कृष्टता और इलेक्ट्रॉनिक्स में नवीन प्रौद्योगिकी के साथ-साथ संबद्ध विज्ञान और इंजीनियरिंग के लिए एक प्रमुख केंद्र है। इस समझौता ज्ञापन की जानकारी देते हुए फ्लीका इंडिया के फाउंडर और सीईओ टीकमचंद जैन कहते हैं, ‘‘सीरी, पिलानी के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा करते हुए हमें खुशी का अनुभव हो रहा है। सीरी के सहयोग से टीपीएमएस यंत्र विकसित करने के लिए हमें अनुभवी वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की सलाह मिलेगी। प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिहाज से सीरी में स्थित विश्व स्तरीय आरएंडडी लैब हमें महत्वपूर्ण परीक्षण करने की सुविधा प्रदान करेगी।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *