गुरुवार, जुलाई 30 2026 | 01:45:07 PM
Breaking News
Home / बाजार / मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की ट्रस्टी चुनी गईं नीता अंबानी

मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की ट्रस्टी चुनी गईं नीता अंबानी

नई दिल्ली|  रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) को आज न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट (Metropolitan Museum of Art) के ट्रस्ट में चुना गया. वह संग्रहालय के 150 साल के इतिहास में ट्रस्टी की भूमिका निभाने वाली पहली भारतीय होंगी. म्यूजियम के चेयरमैन डैनियल ब्रोडस्की ने नीता अंबानी के बोर्ड में शामिल होने की घोषणा की और कहा, “भारतीय कला एवं संस्कृति को संरक्षित करने और प्रोत्साहित करने की नीता अंबानी की प्रतिबद्धता वास्तव में असाधारण है.

भारतीय कलाओं के प्रदर्शन में मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट ने दिलचस्पी दिखाई

उनके बोर्ड में शामिल होने से म्यूजियम की क्षमताओं में इजाफा होगा. नीता अंबानी का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. इस अवसर पर बोलते हुए नीता अंबानी ने कहा कि पिछले कई वर्षो से यह देखना सुखद रहा है कि भारतीय कलाओं के प्रदर्शन में मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट ने दिलचस्पी दिखाई है. म्यूजियम द्वारा वैश्विक मंचों पर भारतीय कला के समर्थन और रूचि ने मुझे प्रभावित किया है. यह हमारी प्रतिबद्धताओं से मेल खाता है. यह सम्मान मुझे भारत की प्राचीन विरासात के लिए मेरे प्रयासो को गुना करने में मदद करेगा. नीता अंबानी विशेष रूप से भारत की कला, संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध हैं. भारत की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने और उनकी प्रासंगिकता सुनिश्चित करने के कई प्रयास रिलायंस फाउंडेशन करता रहा है.

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *