गुरुवार, नवंबर 12 2026 | 06:19:58 AM
Breaking News
Home / रीजनल / अल्पसंख्यक मामलात विभाग के शासन सचिव ने ली विजन-2030 को लेकर बैठक
Chief Minister approved: E-reading room will be built in Rawad Khatik Samaj Bhavan.

अल्पसंख्यक मामलात विभाग के शासन सचिव ने ली विजन-2030 को लेकर बैठक

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दूरगामी सोच के अनुरूप राज्य के लिए ‘विजन डॉक्यूमेंट 2030’ तैयार करने के लिए अल्पसंख्यक मामलात के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बुधवार को अल्पसंख्यक मामलात निदेशालय के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा की परामर्श में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व एवं सहभागिता सुनिश्चित कर अधिक से अधिक प्रतिभागियों को सम्मिलित किया जाए एवं इनके सुझाव आमंत्रित किए जाएं। साथ ही विभागीय उपलब्धियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा की सभी गतिविधियों का पूर्ण डॉक्यूमेंटेशन किया जाना है। उन्होंने सभी हितधारकों से प्राप्त सलाह और सुझावों का संकलन कर निर्धारित फॉर्मेट में भिजवाने के निर्देश दिए ।

इस दौरान अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक जमील अहमद कुरैशी, नोडल अधिकारी डा. महमूद अली खान एवं विभागीय प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य सुशील कुमार उपस्थित रहे।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *