गुरुवार, अक्तूबर 08 2026 | 09:13:47 AM
Breaking News
Home / राजकाज / 100 दिन की उपलब्धियां गिनाएगी सरकार

100 दिन की उपलब्धियां गिनाएगी सरकार

नई दिल्ली| नरेंद्र मोदी सरकार इस सप्ताहांत अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन का जश्न मनाएगी जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) राजस्थान के धार्मिक नगरी पुष्कर में भाजपा और अन्य सहयोगी संगठनों के साथ समन्वय बैठक करेगा। तीन दिन की इस बैठक में सरकार के अब तक के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।
संघ आतंकवाद निरोधक कानूनों को सख्त बनाने, तीन तलाक और अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने सहित कई अहम विधेयकों को संसद में पारित कराने तथा कश्मीर पर पाकिस्तान के दुष्प्रचार को रोकने में कूटनीतिक सफलता पर सरकार की पीठ थपथपा सकता है जबकि उसके कुछ सहयोगी संगठन संकट से जूझ रहे लघु उद्योगों का मुद्दा उठा सकते हैं।

आज 8 करोड़वां उज्ज्वला कनेक्शन देंगे मोदी

शनिवार को प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 8 करोड़वां उज्ज्वला कनेक्शन देकर सरकार के 100 दिन के जश्न की शुरुआत करेंगे। रविवार को मोदी हरियाणा के रोहतक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसमें वह सरकार की उपलब्धियां गिना सकते हैं। हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान में इन उपलब्धियों का बखान किया जाएगा। भाजपा रविवार से 17 सितंबर (मोदी का जन्मदिवस) तक सेवा पर्व मनाएगी।

More News Click here. https://www.corporatepostnews.com/can-print-your-favorite-photo-on-atm-card-this-bank-is-offering/ एटीएम कार्ड पर छपवा सकते हैं अपनी पसंदीदा फोटो, यह बैंक दे रही है ऑफर

जावड़ेकर रविवार को गिनाएंगे उपलब्धियां

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर रविवार को दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाएंगे। उन्होंने 22 जुलाई को मोदी सरकार के 50 दिन पूरे होने पर मीडिया को संबोधित किया था। संयोग से उसी दिन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया गया था।

स्पीड, स्किल और स्केल

सूत्रों का कहना है कि सरकार अपने 100 दिन के कामकाज को ‘स्पीड, स्किल और स्केल’ के अपने वादे के प्रति प्रतिबद्घता के प्रमाण के तौर पर पेश करेगी। उसकी कोशिश यह साबित करने की होगी कि उसके दूसरे कार्यकाल में सुधारों की गति बढ़ गई है। इसके प्रमाण के तौर पर सरकार संसद के बजट सत्र का हवाला दे सकती है जो चुनावों के तुरंत बाद लोकसभा का सबसे सफल सत्र रहा।

Check Also

‘Pure Food – War on Adulteration’ Campaign – Intensive inspection campaign started in canteens and food establishments operating in and around hospitals across the state

‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान- प्रदेश भर के अस्पतालों के अंदर और आसपास संचालित कैंटीन एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान शुरू

पहले दिन 100 से अधिक अस्पतालों और आसपास के 172 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *