गुरुवार, अप्रैल 09 2026 | 06:54:08 PM
Breaking News
Home / रीजनल / राज्यपाल ने सरदार पटेल का किया भावभरा स्मरण

राज्यपाल ने सरदार पटेल का किया भावभरा स्मरण

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावभरा स्मरण किया।

मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि आजादी के बाद रियासतों के एकीकरण से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का महती कार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता के युगपुरुष थे, इसीलिए उनका जन्म दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंदराम जायसवाल भी उपस्थित रहे।

Check Also

The beauty of the city is deteriorating again in Balotra, administration is silent

बालोतरा में फिर बिगड़ रही शहर की सुंदरता, प्रशासन मौन

बालोतरा : शहर की सुंदरता एक बार फिर दांव पर लगती नजर आ रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *