शनिवार, मई 30 2026 | 05:09:22 AM
Breaking News
Home / रीजनल / राष्ट्रीय एकता दिवस – सचिवालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस – सचिवालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की शपथ

जयपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंगलवार को शासन सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग वीनू गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म तिथि 31 अक्टूबर को देश भर मे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

इस अवसर पर कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत गेरा, गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनंद कुमार, प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता,सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीताराम चौधरी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

Tech Mahindra signs MoU with Marwari University to promote skill-based advanced tech education

टेक महिंद्रा का मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू, स्किल-बेस्ड एडवांस टेक एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

राजकोट. टेक महिंद्रा ने मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एक एमओयू कर छात्रों को नई तकनीकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *