मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 10:21:40 AM
Breaking News
Home / बाजार / एचडीएफसी बैंक ने शुरू की प्रगति रथ यात्रा, राजस्थान में 20 साल पूरे

एचडीएफसी बैंक ने शुरू की प्रगति रथ यात्रा, राजस्थान में 20 साल पूरे

जयपुर। एचडीएफसी बैंक ने डिजीटल के प्रति आम जन को जागरूक करने के लिए प्रगति रथ यात्रा शुरू की। इस प्रगति रथ यात्रा को राजस्थान ब्रांच के प्रमुख जसमीत सिंह आनंद और जोनल हेड सत्येन मोदी ने रवाना किया। आनंद ने बताया कि राज्य में बैंक ने 20 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर यह अभियान शुरू किया।

बैंक की 181 शाखाएं व 367 एटीएम

इस अभियान के तहत बैंक ने प्रगति यात्रा नामक एक कार रैली लॉन्च की है, जो जयपुर के विभिन्न स्थानों पर जाएगी तथा लोगों को मजबूत बैंङ्क्षकग प्रथाओं के लिए जागरूक करेगी।  एचडीएफसी बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में राजस्थान में 47 नई शाखाएं खोलने की योजना बनाई है। इनमें से 20 शाखाएं अगले एक या दो महीने में खुल जाएंगी। इस समय बैंक की 181 शाखाएं व 367 एटीएम है।

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *