बुधवार, मई 13 2026 | 05:14:40 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अमेजन ने लार्ज अप्लायंसेज का कलेक्शन बढ़ाया

अमेजन ने लार्ज अप्लायंसेज का कलेक्शन बढ़ाया

जयपुर। आगामी त्योहारी सत्र को देखते हुए अमेजन इंडिया ने बड़े उत्पादों (लार्ज अप्लायंसेज) का अपना संग्रह बढ़ाया है। उसकी वेबसाइट पर ऐसे उत्पादों की संख्या 1000 से बढ़कर 2500 हो गई है। कंपनी त्योहारी मौसम में अपने ग्राहकों के लिए नए उत्पादों के साथ आकर्षक पेशकश भी करेगी।

कारोबार में जनवरी से अगस्त के दौरान 85 प्रतिशत बढ़ोतरी

प्रमुख आनलाइन खुदरा कंपनी अमेजन इंडिया के निदेशक (कैटेगरी मैनेंजमेंट) कवीश चावला ने कहा कि राजस्थान में इस खंड के कारोबार में सालाना आधार पर जनवरी से अगस्त के दौरान 85 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की है तथा कंपनी को उम्मीद है कि त्योहारी सत्र में यह और बेहतर प्रदर्शन करेगा। जयपुर, जोधपुर, कोटा, अलवर व उदयपुर जैसे प्रमुख शहरों के साथ साथ नागौर, भरतपुर व बांसवाड़ा जैसे कस्बों से भी अच्छी मांग निकल रही है। पारंपरिक रुख के विपरीत लोग अब एसी, वाशिंग मशीन, फ्रिज व वाशर ड्रायर जैसे बड़े उत्पाद अमेजन के जरिए आनलाइन खरीद रहे हैं।

Check Also

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के संस्थापक रवि पंडित का 71 वर्ष की आयु में निधन

नई दिल्ली। केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और चेयरमैन रवि पंडित का शुक्रवार को पुणे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *