H9N2 को मार्केट ऑथराइजेशन मिलने से निर्यात के कई नए अवसर खुलने की उम्मीद है, जिससे नए मार्केट्स और पार्टनरशिप का निर्माण होंगा।
अहमदाबाद. भारत की अग्रणी एनिमल हेल्थ कंपनियों में से एक, हेस्टर बायोसाइंसेज़ लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में रू. 14.33 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो वित्त वर्ष 2025 की समान तिमाही में दर्ज रू. 8.39 करोड़ की तुलना में 71% की वृद्धि दर्शाता है। कंपनी की ऑपरेशन से आय रू. 70.97 करोड़ रही। Q2FY26 के लिए कंपनी का EBITDA रू. 23.60 करोड़ रहा (EBITDA मार्जिन 33%), जबकि Q2FY25 में यह ₹21.96 करोड़ (EBITDA मार्जिन 26%) था। इस तिमाही के लिए प्रति शेयर आय (EPS) रू. 16.85 रही। यह कोन्सोलिडेटेड रिझल्ट्स में नेपाल और नान्झानिया की सहायक कंपनियो का ओपरेशन्स शामिल है।
वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट रू. 31.63 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में रू. 15.88 करोड़ की तुलना में 99% की वार्षिक वृद्धि (Y-o-Y) दर्शाता है। इस अवधि में EBITDA रू. 49.78 करोड़ (EBITDA मार्जिन 32%) रहा, जबकि FY25 की समान अवधि में यह रू. 41.69 करोड़ (EBITDA मार्जिन 25%) था। कंपनी ने H1FY26 में रू. 155.07 करोड़ का राजस्व दर्ज किया। हेस्टर ने नियंत्रित ओवरहेड्स, प्रोसेस स्टैंडर्डाइजेशन और कुशल मानव संसाधन तैनाती के माध्यम से मजबूत संचालन अनुशासन बनाए रखा है। कंपनी अब दूसरी छमाही में वॉल्यूम रिकवरी, मार्जिन प्रोटेक्शन और कोस्ट ओप्टिमाईझेशन पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
हेस्टर अफ्रीका ने FY26 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही में क्रमशः रू. 4.82 करोड़ और रू. 10.32 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह वृद्धि बेहतर ऑपरेशनल डिसिप्लिन और अनुकूल विदेशी मुद्रा परिवर्तनों के चलते संभव हुई है। हालांकि, प्रोजेक्ट अप्रूवल में देरी और पोलिटिकल ट्रान्झिकशन्स के कारण कुछ क्षेत्रों में ऑर्डर प्रवाह धीमा रहा। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले कुछ तिमाहियों में बाजार की स्थिति स्थिर होगी और संस्थागत मांग में सुधार देखने को मिलेगा।
Consolidated Financial Highlights
(INR Crore)
|
Q2 |
H1 |
|||||
|
FY26 |
FY25 |
Change % |
FY26 |
FY25 |
Change % |
|
| Revenue from operations |
70.97 |
83.69 |
-15% |
155.07 |
165.96 |
-7% |
| Gross Profit Margin |
73% |
71% |
2% |
73% |
71% |
2% |
| EBITDA |
23.60 |
21.96 |
7% |
49.78 |
41.69 |
19% |
| EBITDA% |
33% |
26% |
7% |
32% |
25% |
7% |
| PAT |
14.33 |
8.39 |
71% |
31.63 |
15.88 |
99% |
| PAT% |
20% |
10% |
10% |
20% |
10% |
10% |
| EPS (In INR, not annualized) |
16.85 |
9.86 |
71% |
37.18 |
18.66 |
99% |
भावी योजनाएं:
• कंपनी ने टेंडर–आधारित राजस्व पर निर्भरता घटाकर बिझनेस फंडामेन्टल्स को मजबूत करने और अधिक संतुलित एवं लचीला पोर्टफोलियो विकसित करने का निर्णय लिया है। यह किसी एक सेक्टर या उत्पाद पर निर्भरता कम करने के लक्ष्य के अनुरूप है।
• ऑपरेशनल डिसिप्लिन और प्रोसेस स्टैंडर्डाइजेशन के माध्यम से कंपनी कमर्शियल, प्राईवेट और निर्यात बाजारों में अपनी उपस्थिति को और सशक्त बनाने के प्रयास कर रही है।
• H9N2 को मार्केट ऑथराइजेशन मिलने से निर्यात के कई अवसर खुलने की उम्मीद है, जिससे नए बाजारों और साझेदारियों का निर्माण होगा।
• H9N2 हेस्टर के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक (growth driver) है, जो कंपनी की नए क्षेत्रों में विस्तार की क्षमता को बढ़ाएगा और पोल्ट्री हेल्थ सेगमेंट में उसके नेतृत्व को और मजबूत करेगा ।
• आगे चलकर कंपनी उत्पाद विविधीकरण और भौगोलिक विस्तार के माध्यम से नवाचार, मार्जिन स्थिरता और सस्टेनेबल ग्रोथ को प्रोत्साहित करती रहेगी।
Corporate Post News