शनिवार, मई 16 2026 | 12:01:13 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / हेस्टर बायोसाइंसेस लिमिटेड का वित्तीय वर्ष 2026 में कन्सोलिडेटेड नेट प्रोफिट सालाना आधार पर 99% बढ़कर ₹57.48 करोड़ हुआ
Hester Biosciences Ltd. reports 99% YoY growth in consolidated net profit to ₹57.48 crore in FY26

हेस्टर बायोसाइंसेस लिमिटेड का वित्तीय वर्ष 2026 में कन्सोलिडेटेड नेट प्रोफिट सालाना आधार पर 99% बढ़कर ₹57.48 करोड़ हुआ

  • कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 11 के डिविडन्ड की सिफारिश की है।, वित्तीय वर्ष 2026 में ओपरेशन्स से आय सालाना आधार पर 7% बढ़कर 332.60 करोड़ हो गई।, Q4FY26 – नेट प्रोफिट सालाना आधार पर 974% बढ़कर ₹16.55 करोड़ हो गया; जबकि आय सालाना आधार पर 22% बढ़कर ₹100.11 करोड़ हो गई

अहमदाबाद. भारत की प्रमुख वैक्सीन और हेल्थ प्रोडक्ट्स का उत्पादन करने वाली एनिमल हेल्थकेयर कंपनी हेस्टर बायोसाइंसेस लिमिटेड ने मार्च 2026 में समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 57.48 करोड़ का कन्सोलिडेटेड नेट प्रोफिट दर्ज किया है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में दर्ज 28.83 करोड़ के नेट प्रोफिट की तुलना में 99% की वृद्धि दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 2026 के लिए कंपनी की ओपरेशनल रेवन्यू 332.60 करोड़ रही, जो वित्तीय वर्ष 2025 के 311.10 करोड़ की तुलना में 7% वार्षिक वृद्धि दर्शाती है। वित्तीय वर्ष 2026 के लिए EBITDA ₹105.65 करोड़ (EBITDA मार्जिन 32%) दर्ज किया गया, जो वित्तीय वर्ष 2025 के 69.08 करोड़ (EBITDA मार्जिन 22%) के EBITDA की तुलना में 53% वार्षिक वृद्धि दर्शाता है।

कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 11 (110%) के डिविडन्ड की सिफारिश की है, जो आगामी वार्षिक आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।

तिमाही के दौरान, कंपनी ने अपनी चल रही क्षमता विस्तार और इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं को मजबूत करने के हिस्से के रूप में अपनी BSL-3 सुविधा को केपिटलाइझ किया। कंपनी वर्तमान ओपरेशनल और स्केलअप आवश्यकताओं के अनुरूप विशिष्ट मेन्युफेक्चरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के ओप्टिमाइझेशन पर भी कार्य कर रही है, जिसमें युटिलाइझेशन क्षमता और ओपरेटिंग कोस्ट स्ट्रक्चर में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Consolidated Financial Highlights

(INR Crore)

Particulars

Q4

FY

FY26

FY25

Change %

FY26

FY25

Change %

Revenue from operations

100.11

81.93

22%

332.60

311.10

7%

Gross Profit Margin

81%

75%

6%

75%

72%

3%

EBITDA

36.10

13.54

167%

105.65

69.08

53%

EBITDA%

36%

17%

19%

32%

22%

10%

PAT

16.55

1.54

974%

57.48

28.83

99%

PAT%

17%

2%

15%

17%

9%

8%

EPS (in INR, not annualised)

19.45

1.82

974%

67.57

33.89

99%

वित्तीय वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के लिए, कंपनी का नेट प्रोफिट वित्तीय वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में1.54 करोड़ की तुलना में 10 गुना बढ़कर16.55 करोड़ हो गया है, जो सालाना आधार पर 974% की वृद्धि दर्शाता है। ओपरेशनल रेवन्यू Q4FY25 में81.93 करोड़ की तुलना में 22% सालाना बढ़कर100.11 करोड़ हो गई है। Q4FY26 के लिए EBITDA ₹36.10 करोड़ (EBITDA मार्जिन 36%) दर्ज किया गया, जो Q4FY25 में13.54 करोड़ (EBITDA मार्जिन 17%) की तुलना में 167% की वृद्धि दर्शाता है।

EBITDA और PAT की वृद्धि पोल्ट्री हेल्थकेयर विभाग के मजबूत योगदान, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और लगातार कोस्ट ओप्टिमाइझेशन पहलों से प्रेरित है। कंपनी ने वर्ष के दौरान प्रोसेस स्टैंडर्डाइजेशन, बिजनेस हाइजीन और अनुशासित वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट पर ध्यान केंद्रित किया है। प्रमुख बिजनेस सेगमेंट्स में बेहतर ओपरेशनल एक्झिक्युशन और मजबूत प्रोफिटेबिलिटी के कारण कन्सोलिडेटेड पर्फोर्मन्स को समर्थन मिला है।

Check Also

राजस्थान में जियो भारत फोन बना मनोरंजन और डिजिटल भुगतान का नया माध्यम

राजस्थान में जियो भारत फोन बना मनोरंजन और डिजिटल भुगतान का नया माध्यम

किफायती दाम में लाइव क्रिकेट, यूपीआई पेमेंट अलर्ट और सेफ्टी शील्ड फीचर्स के साथ लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *