गुरुवार, अक्तूबर 01 2026 | 05:57:17 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने Q1 FY27 में 36.23 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, Y-o-Y 30.90% की वृद्धि
Lincoln Pharmaceuticals Ltd reports consolidated net profit of Rs 36.23 crore in Q1 FY27, up 30.90% Y-o-Y

लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने Q1 FY27 में 36.23 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, Y-o-Y 30.90% की वृद्धि

  • Q1 FY27 में EBITDA Y-o-Y 32.29% बढ़कर 51.70 करोड़ रुपये हुआ, Q1 FY27 में कुल आय Y-o-Y 19.02% बढ़कर 201.55 करोड़ रुपये हुई

Ahmedabad. लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (BSE: 531633 | NSE: LINCOLN), भारत की अग्रणी हेल्थकेयर कंपनियों में से एक ने 30 जून 2026 को समाप्त Q1 FY27 के लिए अपने ऑपरेशनल और वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी दी है। कंपनी ने Q1 FY27 में 36.23 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि Q1 FY26 में नेट प्रॉफिट 27.68 करोड़ रुपये था, जो साल–दर–साल 30.90% की वृद्धि दर्शाता है। जून 2026 को समाप्त तिमाही में कुल आय 201.55 करोड़ रुपये रही, जो Q1 FY26 की 169.34 करोड़ रुपये की कुल आय की तुलना में साल–दर–साल 19.02% अधिक है। Q1 FY27 में EBITDA 51.70 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q1 FY26 में यह 39.08 करोड़ रुपये था, जो साल–दर–साल 32.29% की वृद्धि है। Q1 FY27 के लिए EPS 18.09 रुपये प्रति शेयर रहा।

FY26 के दौरान कंपनी ने 87.89 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जिसमें साल–दर–साल 6.74% की वृद्धि हुई। कुल आय 704.48 करोड़ रुपये रही, जिसमें साल–दर–साल 9.10% की वृद्धि हुई, जबकि EBITDA 131.14 करोड़ रुपये रहा, जिसमें साल–दर–साल 5.78% की वृद्धि हुई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 18% डिविडेंड यानी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 1.80 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है, जो आगामी एन्युअल जनरल मिटिंग में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

कंपनी अपनी व्यापक रणनीति के तहत अगले तीन वर्षों में 1,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य रखती है, जिसके तहत 15-18% की वार्षिक वृद्धि दर हासिल करने का लक्ष्य है। कंपनी को उम्मीद है कि कार्डियक, डायबिटिक, डर्मेटोलॉजी और ENT सहित प्रमुख चिकित्सीय क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन से उसकी ग्रोथ को समर्थन मिलेगा।

कंपनी विविध स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करते हुए अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। CRISIL Ratings ने लिंकन फार्मास्यूटिकल्स की बैंक सुविधाओं पर अपनी ‘CRISIL A/Stable/CRISIL A1’ रेटिंग्स की पुनः पुष्टि की है। यह रेटिंग प्रमोटर्स के मजबूत इंडस्ट्री अनुभव, स्थापित बाजार स्थिति और स्वस्थ वित्तीय प्रोफाइल को दर्शाती है, हालांकि वर्किंग कैपिटल की अधिक आवश्यकता तथा नियामकीय और प्रतिस्पर्धी चुनौतियां बनी हुई हैं। फोरेन ईन्स्टिट्युशनल ईन्वेस्टर्स (FIIs) ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ाई है और 30 जून 2026 तक यह 4.60% रही।

वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य के आउटलुक पर टिप्पणी करते हुए लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के डायरेक्टर श्री मुंजाल पटेल ने कहा, “हमने FY27 की शुरुआत अपने मौजूदा ग्रोथ मोमेंटम को आगे बढ़ाने और साथ ही अपने कारोबार के मुख्य क्षेत्रों को मजबूत करने पर स्पष्ट फोकस के साथ की है। हम अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं और प्रोडक्ट पाइपलाइन के समर्थन से घरेलू क्षेत्रों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने के अवसरों का भी मूल्यांकन कर रहे हैं। ऑपरेशनल एफिशिएंसी, पोर्टफोलियो विस्तार और अनुशासित क्रियान्वयन पर हमारे निरंतर फोकस के साथ, हम 1,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू पार करने के अपने मध्यम अवधि के लक्ष्य को हासिल करने और अपने शेयरधारकों के लिए सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, साथ ही अपनी डेट–फ्री बैलेंस शीट को बनाए रखेंगे।”

कंपनी रेगुलेटेड और सेमी–रेगुलेटेड बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर केंद्रित है। वर्तमान में यह पूर्वी और पश्चिमी अफ्रीका, मध्य और उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका तथा दक्षिण–पूर्व एशिया के 60 से अधिक देशों में निर्यात करती है। कंपनी अगले 2-3 वर्षों में इस वैश्विक उपस्थिति को 90 देशों तक बढ़ाने का लक्ष्य रखती है। कनाडाई बाजार में हालिया प्रवेश तथा TGA – Australia और EU GMP की मंजूरियों के साथ कंपनी आगे वैश्विक विस्तार के लिए तैयार है।

कंपनी की अहमदाबाद, गुजरात के खात्रज में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग सुविधा है, जो कड़े अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और अनुपालन मानकों का पालन करती है तथा EU GMP, TGA, WHO-GMP, ISO-9001:2015, ISO-14001:2015 और ISO-45001:2018 से प्रमाणित है। कंपनी ने 15 चिकित्सीय क्षेत्रों में 600 से अधिक फॉर्मूलेशन विकसित किए हैं और एंटी–इन्फेक्टिव, रेस्पिरेटरी सिस्टम, गायनेकोलॉजी, कार्डियो एवं CNS, एंटी–बैक्टीरियल, एंटी–डायबिटिक और एंटी–मलेरियल सहित अन्य क्षेत्रों में मजबूत प्रोडक्ट और ब्रांड पोर्टफोलियो मौजूद है। कंपनी ने 25 से अधिक पेटेंट आवेदन दाखिल किए हैं और उसे सात पेटेंट प्रदान किए गए हैं। 1,700 से अधिक रजिस्टर्ड प्रोडक्ट्स और 700 से अधिक विकासाधीन प्रोडक्ट्स वाले मजबूत पोर्टफोलियो के माध्यम से कंपनी इनोवेशन और ग्रोथ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है।

Check Also

Shreya Ghoshal is the new brand ambassador of Shaya by CaratLane, which will give a new identity to silver jewellery.

श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

मुंबई, महाराष्ट्र. CaratLane के सिल्वर ज्वेलरी ब्रांड Shaya ने अपने आठवें जन्मदिन के मौके पर श्रेया घोषाल को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *